फर्रुखाबाद में नीलगाय से टकराई सपा नेता की कार:अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, पत्नी के साथ लखनऊ जा रहे थे डॉ. जितेंद्र सिंह यादव

फर्रुखाबाद में नीलगाय से टकराई सपा नेता की कार:अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, पत्नी के साथ लखनऊ जा रहे थे डॉ. जितेंद्र सिंह यादव

फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना क्षेत्र में सोमवार शाम करीब 6 बजे नीलगाय से टकराने के बाद समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव डॉ. जितेंद्र सिंह यादव की कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में सपा नेता को हल्की चोट आई है। उस समय वह पत्नी अनीता रंजन के साथ लखनऊ जा रहे थे। बताया गया कि डॉ. जितेंद्र सिंह यादव सोमवार शाम किसी काम से पत्नी के साथ लखनऊ जा रहे थे। कार चालक चला रहा था। राजपूताना स्कूल से आगे पहुंचते ही अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई और कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला और चालक की तरफ का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में डॉ. जितेंद्र सिंह यादव को हल्की चोट आई। हादसे के बाद मौके पर दूसरी कार मंगाई गई। इसके बाद डॉ. जितेंद्र सिंह यादव और उनकी पत्नी दूसरी कार से लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *