बदायूं में सोमवार शाम एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे साइनबोर्ड से टकरा गई। इस हादसे में बाइक चला रहे 30 साल के उपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। यह घटना सिविल लाइंस कोतवाली के कुलचौरा गांव के पास हुई। कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र के नंदलाल टाली गांव का रहने वाला उपेंद्र अपने दोस्त बंटी के साथ अलापुर में रिश्तेदारी जा रहा था। बदायूं-अलापुर मार्ग पर मोड़ पर बाइक अनियंत्रित हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा टक्कर इतनी जोरदार थी कि उपेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर क्राइम सुपेंद्र मलिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

