ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में 70 गाड़ियों पर कार्रवाई:9 चौक-चौराहों पर जांच, अब तक ड्रिंक एंड ड्राइव के 4,039 मामले आए सामने

ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में 70 गाड़ियों पर कार्रवाई:9 चौक-चौराहों पर जांच, अब तक ड्रिंक एंड ड्राइव के 4,039 मामले आए सामने

रायपुर में रात के समय शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई की। 4 अक्टूबर की दरमियानी रात शहर के 9 प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील मार्गों पर लगाए गए जांच पॉइंट में 80 वाहन चालकों पर कार्रवाई हुई। इनमें 48 चालक शराब के नशे में वाहन चलाते मिले। खास बात यह रही कि कार्रवाई की जद में आए वाहनों में 36 दोपहिया और 34 कारें थीं। यानी एक ही रात में 70 निजी वाहन चालकों पर कार्रवाई हुई। इसके अलावा 8 ट्रक-टैंकर, एक बस और एक पिकअप भी कार्रवाई में शामिल रहे। ब्रीथ एनालाइजर से जांच, 48 ड्रंक ड्राइवर मिले डीसीपी ट्रैफिक एवं प्रोटोकॉल डॉ. अर्चना झा के निर्देशन में हुई जांच के दौरान वाहन चालकों का ब्रीथ एनालाइजर से परीक्षण किया गया। शराब के नशे में वाहन चलाते मिले 48 चालकों के खिलाफ वैधानिक प्रक्रिया शुरू की गई। वहीं, मोटरयान अधिनियम के दूसरे नियमों का उल्लंघन करने वाले 32 वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई। इस तरह कुल 80 वाहन चालकों पर कार्रवाई हुई। 70 निजी वाहन चालक कार्रवाई की जद में पुलिस की कार्रवाई में 36 दोपहिया और 34 कारें शामिल रहीं। इसके अलावा 8 ट्रक-टैंकर, एक बस और एक पिकअप चालक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस के मुताबिक, शराब पीकर वाहन चलाने से चालक की निर्णय लेने की क्षमता और प्रतिक्रिया का समय प्रभावित होता है। इससे अचानक ब्रेक लगाने, मोड़ लेने या सामने आए खतरे पर प्रतिक्रिया देने में देरी हो सकती है और हादसे का खतरा बढ़ जाता है। इस साल अब तक 4,039 ड्रिंक एंड ड्राइव केस रायपुर यातायात पुलिस के अनुसार, 2026 में अब तक ड्रंक एंड ड्राइव के 4,039 मामलों में वैधानिक कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस का कहना है कि सड़क हादसों की रोकथाम के लिए रात में ऐसे जांच अभियान लगातार जारी रहेंगे। पुलिस की अपील डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा ने लोगों से अपील की है कि शराब का सेवन करने के बाद वाहन न चलाएं। जरूरत होने पर कैब, ऑटो या किसी अन्य सुरक्षित साधन का इस्तेमाल करें। सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस का साफ संदेश है- शराब पीकर वाहन चलाना खुद के साथ दूसरों की जान को भी खतरे में डालना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *