खगड़िया में 8 अक्टूबर को ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ मार्च:इंडिया गठबंधन के घटक दल होंगे शामिल, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग; पुतला भी फूंकेंगे

खगड़िया में 8 अक्टूबर को ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ मार्च:इंडिया गठबंधन के घटक दल होंगे शामिल, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग; पुतला भी फूंकेंगे

खगड़िया में इंडिया गठबंधन के घटक दल 8 अक्टूबर को ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ के नारे के साथ प्रतिरोध मार्च निकालेंगे। सोमवार को राजद कार्यालय में गठबंधन के घटक दलों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व खगड़िया लोकसभा प्रत्याशी कॉमरेड संजय कुमार ने की। बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और उनका पुतला दहन करने का भी निर्णय लिया गया। प्रतिरोध मार्च 8 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे गांधी पार्क, बलुआही से शुरू होगा। मार्च खगड़िया समाहरणालय तक जाएगा। गठबंधन नेताओं ने कार्यकर्ताओं और आम लोगों से बड़ी संख्या में इसमें शामिल होने की अपील की है। नेताओं ने चुनाव आयोग पर लगाए आरोप संजय कुमार ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने भाजपा के पक्ष में काम किया। उन्होंने SIR के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने और कथित तौर पर नाम जोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने हाल के चुनावों में भी कथित तौर पर वोटों की चोरी के जरिए भाजपा की सरकार बनाए जाने का आरोप लगाया। राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि SIR के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाने और जोड़ने को लेकर चुनाव आयुक्तों के बीच भी आपत्ति सामने आई थी। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफा देने तक आंदोलन जारी रहेगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. चंदन यादव ने कहा कि चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने भी चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। चुनाव रद्द कराने की मांग भी उठी भाकपा माले के जिला सचिव शैलेन्द्र कुमार वर्मा ने आरोप लगाया कि जिन राज्यों में चुनाव हुए हैं, वहां चुनाव में गड़बड़ी हुई है। उन्होंने इन चुनावों को रद्द कराने की मांग की। CPI नेता रविंद्र यादव ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने 8 अक्टूबर के प्रतिरोध मार्च में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा किया। IIP जिलाध्यक्ष मनोज तांती ने कहा कि वोट के अधिकार से किसी भी तरह की छेड़छाड़ लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने प्रतिरोध मार्च में आम लोगों का समर्थन मिलने की उम्मीद जताई। बैठक में CPI(M) नेता सुरेंद्र प्रसाद महतो, CPI नेता प्रभाशंकर, राजद जिला महासचिव चंदन सिंह, राजद नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार, IIP नेता घनश्याम कुशवाहा और मनोहर तांती, CPI नेता मनोज सदा, भाकपा माले नेता सुभाष सिंह, संगठन महासचिव DCC सुभाष रत्न समेत इंडिया गठबंधन के विभिन्न घटक दलों के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। खगड़िया में इंडिया गठबंधन के घटक दल 8 अक्टूबर को ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ के नारे के साथ प्रतिरोध मार्च निकालेंगे। सोमवार को राजद कार्यालय में गठबंधन के घटक दलों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व खगड़िया लोकसभा प्रत्याशी कॉमरेड संजय कुमार ने की। बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और उनका पुतला दहन करने का भी निर्णय लिया गया। प्रतिरोध मार्च 8 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे गांधी पार्क, बलुआही से शुरू होगा। मार्च खगड़िया समाहरणालय तक जाएगा। गठबंधन नेताओं ने कार्यकर्ताओं और आम लोगों से बड़ी संख्या में इसमें शामिल होने की अपील की है। नेताओं ने चुनाव आयोग पर लगाए आरोप संजय कुमार ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने भाजपा के पक्ष में काम किया। उन्होंने SIR के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने और कथित तौर पर नाम जोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने हाल के चुनावों में भी कथित तौर पर वोटों की चोरी के जरिए भाजपा की सरकार बनाए जाने का आरोप लगाया। राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि SIR के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाने और जोड़ने को लेकर चुनाव आयुक्तों के बीच भी आपत्ति सामने आई थी। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफा देने तक आंदोलन जारी रहेगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. चंदन यादव ने कहा कि चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने भी चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। चुनाव रद्द कराने की मांग भी उठी भाकपा माले के जिला सचिव शैलेन्द्र कुमार वर्मा ने आरोप लगाया कि जिन राज्यों में चुनाव हुए हैं, वहां चुनाव में गड़बड़ी हुई है। उन्होंने इन चुनावों को रद्द कराने की मांग की। CPI नेता रविंद्र यादव ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने 8 अक्टूबर के प्रतिरोध मार्च में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा किया। IIP जिलाध्यक्ष मनोज तांती ने कहा कि वोट के अधिकार से किसी भी तरह की छेड़छाड़ लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने प्रतिरोध मार्च में आम लोगों का समर्थन मिलने की उम्मीद जताई। बैठक में CPI(M) नेता सुरेंद्र प्रसाद महतो, CPI नेता प्रभाशंकर, राजद जिला महासचिव चंदन सिंह, राजद नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार, IIP नेता घनश्याम कुशवाहा और मनोहर तांती, CPI नेता मनोज सदा, भाकपा माले नेता सुभाष सिंह, संगठन महासचिव DCC सुभाष रत्न समेत इंडिया गठबंधन के विभिन्न घटक दलों के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *