बांका में पैक्स अध्यक्ष पर फायरिंग:बाल-बाल बचे; 8-10 लोगों पर घर पहुंचकर हमला करने का आरोप, एक खोखा बरामद

बांका में पैक्स अध्यक्ष पर फायरिंग:बाल-बाल बचे; 8-10 लोगों पर घर पहुंचकर हमला करने का आरोप, एक खोखा बरामद

बांका में रजौन थाना क्षेत्र की कठौन-भवानीपुर पंचायत के करसानी गांव में आपसी विवाद को लेकर पैक्स अध्यक्ष प्रियेश कुमार पर गोलीबारी का मामला सामने आया है। पैक्स अध्यक्ष ने 8-10 लोगों पर घर पहुंचकर गाली-गलौज करने और जान से मारने की नीयत से दो राउंड फायरिंग करने का आरोप लगाया है। घटना में वह बाल-बाल बच गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान एक खोखा बरामद किया। हथियार लेकर घर पहुंचने का आरोप पुलिस को दिए आवेदन में करसानी गांव निवासी प्रियेश कुमार ने बताया कि वह भवानीपुर-कठौन पंचायत के पैक्स अध्यक्ष हैं। सोमवार को वह अपने पुराने घर में परिवार के साथ टीवी देख रहे थे। इसी दौरान 8-10 की संख्या में लोग हथियार लेकर उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। आवेदन के मुताबिक, आवाज सुनकर उनकी पत्नी ने खिड़की खोलकर बाहर देखा। आरोप है कि करसानी निवासी रूपेश राणा और कठौन निवासी सुनील कुमार सुमन ने उन्हें देखते ही जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। दोनों ने दो राउंड फायरिंग की। दरवाजा तोड़ने का भी आरोप प्रियेश कुमार ने बताया कि गोली चलने के बाद वह किसी तरह वहां से निकलकर भागे और अपनी जान बचाई। आरोप है कि उनके साथ आए करसानी निवासी विपिन राणा, अरविंद राणा, अनमोल राणा, लीलातरी निवासी दिनेश साह और बांके साह समेत अन्य लोगों ने उनके मकान का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। गोली चलने की आवाज और शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचने लगे। ग्रामीणों के आने की भनक लगते ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। हत्या की साजिश का लगाया आरोप पैक्स अध्यक्ष ने आवेदन में आरोप लगाया है कि आरोपी पहले से ही उनकी हत्या की साजिश में लगे हैं। उनका कहना है कि कई बार रास्ते में आने-जाने के दौरान उनका पीछा भी किया गया है। उन्होंने आशंका जताई कि आरोपी कभी भी रास्ते में उनकी हत्या कर सकते हैं। पैक्स अध्यक्ष ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। पूर्व पैक्स अध्यक्ष और वर्तमान प्रबंधक पर भी आरोप पैक्स अध्यक्ष ने पूर्व पैक्स अध्यक्ष और वर्तमान प्रबंधक समेत 8-10 लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी थानाध्यक्ष अभय शंकर ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने भी बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बांका में रजौन थाना क्षेत्र की कठौन-भवानीपुर पंचायत के करसानी गांव में आपसी विवाद को लेकर पैक्स अध्यक्ष प्रियेश कुमार पर गोलीबारी का मामला सामने आया है। पैक्स अध्यक्ष ने 8-10 लोगों पर घर पहुंचकर गाली-गलौज करने और जान से मारने की नीयत से दो राउंड फायरिंग करने का आरोप लगाया है। घटना में वह बाल-बाल बच गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान एक खोखा बरामद किया। हथियार लेकर घर पहुंचने का आरोप पुलिस को दिए आवेदन में करसानी गांव निवासी प्रियेश कुमार ने बताया कि वह भवानीपुर-कठौन पंचायत के पैक्स अध्यक्ष हैं। सोमवार को वह अपने पुराने घर में परिवार के साथ टीवी देख रहे थे। इसी दौरान 8-10 की संख्या में लोग हथियार लेकर उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। आवेदन के मुताबिक, आवाज सुनकर उनकी पत्नी ने खिड़की खोलकर बाहर देखा। आरोप है कि करसानी निवासी रूपेश राणा और कठौन निवासी सुनील कुमार सुमन ने उन्हें देखते ही जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। दोनों ने दो राउंड फायरिंग की। दरवाजा तोड़ने का भी आरोप प्रियेश कुमार ने बताया कि गोली चलने के बाद वह किसी तरह वहां से निकलकर भागे और अपनी जान बचाई। आरोप है कि उनके साथ आए करसानी निवासी विपिन राणा, अरविंद राणा, अनमोल राणा, लीलातरी निवासी दिनेश साह और बांके साह समेत अन्य लोगों ने उनके मकान का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। गोली चलने की आवाज और शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचने लगे। ग्रामीणों के आने की भनक लगते ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। हत्या की साजिश का लगाया आरोप पैक्स अध्यक्ष ने आवेदन में आरोप लगाया है कि आरोपी पहले से ही उनकी हत्या की साजिश में लगे हैं। उनका कहना है कि कई बार रास्ते में आने-जाने के दौरान उनका पीछा भी किया गया है। उन्होंने आशंका जताई कि आरोपी कभी भी रास्ते में उनकी हत्या कर सकते हैं। पैक्स अध्यक्ष ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। पूर्व पैक्स अध्यक्ष और वर्तमान प्रबंधक पर भी आरोप पैक्स अध्यक्ष ने पूर्व पैक्स अध्यक्ष और वर्तमान प्रबंधक समेत 8-10 लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी थानाध्यक्ष अभय शंकर ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने भी बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *