जौनपुर में चोरी करने घुसे तीन संदिग्ध पकड़े गए:ग्रामीणों ने पेड़ से बांधा, परिवार वाले ले गए; पुलिस बोली- तहरीर नहीं मिली

जौनपुर में चोरी करने घुसे तीन संदिग्ध पकड़े गए:ग्रामीणों ने पेड़ से बांधा, परिवार वाले ले गए; पुलिस बोली- तहरीर नहीं मिली

जौनपुर के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में चोरी करने घुसे तीन संदिग्धों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। घटना सोमवार सुबह केशवपुर क्रॉसिंग के पास पवन मौर्य की दुकान पर हुई। तीनों युवक दुकान के पीछे से करकट काटकर अंदर घुसे थे। दुकान मालिक पवन मौर्य की नजर पड़ते ही उन्होंने शोर मचा दिया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई होगी ग्रामीणों ने युवकों को पकड़कर एक पेड़ से बांध दिया। उन्होंने अपना घर पचोखर बताया। दुकानदार की सूचना पर परिवार वाले आए और तीनों को अपने साथ ले गए। थानाध्यक्ष प्रकाश शुक्ला ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि यदि युवकों को पेड़ से बांधकर मारपीट की गई है, तो यह गलत है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *