जौनपुर पत्रकार संघ का स्थापना दिवस:पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह बोले- पत्रकारिता लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ

जौनपुर पत्रकार संघ का स्थापना दिवस:पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह बोले- पत्रकारिता लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ

जौनपुर पत्रकार संघ का 24वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण आधार स्तंभ है। समाज में होने वाली घटनाओं को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ जनता तक पहुंचाने में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत अहम होती है। उन्होंने कहा कि जौनपुर के पत्रकारों ने सदैव अपनी लेखनी के माध्यम से जनहित के विषयों को प्रमुखता से उठाया है। इस अवसर पर विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने कहा कि डिजिटल और सोशल मीडिया के तेजी से विस्तार के बीच वर्तमान में सही सूचना और विश्वसनीय पत्रकारिता का महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रो. आरएन त्रिपाठी ने विश्वास जताया कि जिले की पत्रकारिता लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित की आवाज को मजबूती से आगे बढ़ाती रहेगी। समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *