शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने मां नर्मदा के दर्शन किए:लोककल्याण की कामना की, मार्कंडेय आश्रम में हुआ पादुका पूजन

शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने मां नर्मदा के दर्शन किए:लोककल्याण की कामना की, मार्कंडेय आश्रम में हुआ पादुका पूजन

सोमवार को अमरकंटक में द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने मां नर्मदा मंदिर में दर्शन-पूजन किया। वैदिक मंत्रों के साथ उन्होंने लोककल्याण की कामना की। मंदिर पहुंचने पर पुजारियों और सेवादारों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ श्री मार्कंडेय आश्रम के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी रामकृष्णानंद और स्वामी नर्मदानंद भी मौजूद थे। नर्मदा मंदिर में दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने संतों का आशीर्वाद लिया। पूजन के बाद शंकराचार्य श्री मार्कंडेय आश्रम गए। वहां स्वामी रामकृष्णानंद के शिष्यों ने उनका स्वागत किया। आश्रम में वैदिक परंपरा से पादुका पूजन हुआ। सनातन संस्कृति में गुरु की पादुकाओं को श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है। राम नरेश दुबे और गिरिजा शंकर पाण्डेय ने अपने परिवार के साथ पूजन कर शंकराचार्य और अन्य संतों का आशीर्वाद लिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *