बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:अनंत-नीरज के विवाद में ललन सिंह की एंट्री, दरोगा अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, अंतिम संस्कार के बाद जिंदा लौटा मृतक

बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:अनंत-नीरज के विवाद में ललन सिंह की एंट्री, दरोगा अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, अंतिम संस्कार के बाद जिंदा लौटा मृतक

नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। अनंत सिंह और नीरज विवाद में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की एंट्री हो गई है। जदयू की कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने ललन सिंह को दोनों के बीच के विवाद को सुलझाने का जिम्मा सौंपा था। सोमवार को नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद ललन सिंह ने कहा कि जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने मुझको फोन किया था। आज मैंने अनंत सिंह से बात की है। वहीं पटना में 1799 पदों वाली दरोगा भर्ती की मेंस परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में अभ्यर्थी आज सड़क पर उतर गए और जमकर प्रदर्शन किया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. अनंत के सपोर्ट में ललन सिंह, बोले- पार्टी से चूक हुई अनंत सिंह और नीरज विवाद में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की एंट्री हो गई है। जदयू की कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने ललन सिंह को दोनों के बीच के विवाद को सुलझाने का जिम्मा सौंपा था। सोमवार को नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद ललन सिंह ने कहा कि जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने मुझको फोन किया था। आज मैंने अनंत सिंह से बात की है। उनकी कुछ शिकायतें हैं। पूरी खबर पढ़ें 2. पटना में दरोगा अभ्यर्थियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां पटना में 1799 पदों वाली दरोगा भर्ती की मेंस परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में अभ्यर्थी आज सड़क पर उतर गए। इनके हाथ में पोस्टर था। जिस पर लिखा था- एक सुट्टा, दो चाय, BPSSC हाय-हाय है…2 कचौड़ी एक समोसा, BPSSC का क्या भरोसा। पुलिस ने जेपी गोलंबर के पास बैरिकेडिंग लगाकर छात्रों को रोक दिया। पूरी खबर पढ़ें 3. NDA में बगावत! निर्दलीय कैंडिडेट को RLM विधायकों का सपोर्ट बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर चुनाव है। पटना स्नातक सीट से जदयू के नीरज कुमार पर्चा दाखिल किया। इस दौरान नीतीश कुमार के बेटे और MLC निशांत कुमार भी मौजूद थे। उन्होंने कहा, “मैं सभी को नामांकन के लिए बधाई देता हूं। मुझे उम्मीद है कि हम लोग जीतेंगे। पिताजी ने 20 साल में जो काम किया है और NDA की एकता, यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।” पूरी खबर पढ़ें 4. कटिहार में बीच बाजार वकील का मर्डर कटिहार में सोमवार सुबह 9 बजे एक वकील की बीच बाजार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात का लाइव फुटेज भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है 3 युवक वकील को सीढ़ी के पास घेरकर खड़े हैं। इसके बाद एक आरोपी वकील के सीने में फायरिंग करता है। फिर तीनों बड़े आराम से पैदल वहां से निकलते हैं। पूरी खबर पढ़ें 5. डाक सहायक को CBI ने किया अरेस्ट भोजपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ CBI ने कार्रवाई की है। हेड पोस्ट ऑफिस के ओवरसियर पुरुषोत्तम कुमार को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उदवंतनगर प्रखंड के छोटकी सासाराम स्थित उप डाकघर में तैनात ग्रामीण डाक सेवक (GDS) से सरकारी काम कराने और फाइल पर साइन कराने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। पूरी खबर पढ़ें 6. जिसकी हत्या में 4 को जेल,4 साल बाद जिंदा लौटा एक युवक 4 साल पहले अचानक गायब हो गया। परिवार ने अपहरण और हत्या के बाद शव गायब करने का मामला दर्ज कराया। जिसके बाद 4 लोगों को जेल हुई, चारों 3 महीनें तक जेल में रहे। अब जिसकी हत्या में जेल की सजा काटनी पड़ी, वो चार साल बाद अचानक जिंदा लौट आया है। पूरी खबर पढ़ें 7. बिहार- 8 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित-27 मौतें बिहार में 6 जिलों के करीब 466 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ से करीब 8 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। करीब 92,730 बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। राज्य में बाढ़ से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में अबतक 27 लोगों की मौत हुई है। सारण में बाढ़ का सबसे ज्यादा असर है। यहां करीब 3.55 लाख लोग प्रभावित हैं। पूरी खबर पढ़ें 8. महागठबंधन के प्रत्याशियों का शक्ति प्रदर्शन बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर आज महागठबंधन के प्रत्याशी नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस के सभी पांच घोषित उम्मीदवार 5 अक्टूबर को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस ने दरभंगा शिक्षक, पटना शिक्षक, कोसी स्नातक, दरभंगा स्नातक और पटना स्नातक सीट से प्रत्याशी घोषित किए हैं। पूरी खबर पढ़ें 9. राखी से तेजप्रताप बोले- ‘तेरी मेरी लव स्टोरी रहेगी चालू’ JJD प्रमुख तेज प्रताप यादव इन दिनों रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में अपने अलग अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। वहीं, शो में राखी सावंत की एंट्री ने माहौल को पूरी तरह मनोरंजक बना दिया है। शो के नए प्रोमो में तेज प्रताप और राखी सावंत के बीच मजेदार नोकझोंक देखने को मिल रही है। वह तेज प्रताप यादव के साथ फ्लर्ट करती नजर आईं। पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार के 8 जिलों में कल बारिश की संभावना बिहार के 8 जिलों में कल यानी मंगलवार को बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया, किशनगंज और सुपौल में बुंदाबांदी होगी। वहीं बाकि जिलों में मौसम उमस भरा रहेगा। नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। अनंत सिंह और नीरज विवाद में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की एंट्री हो गई है। जदयू की कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने ललन सिंह को दोनों के बीच के विवाद को सुलझाने का जिम्मा सौंपा था। सोमवार को नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद ललन सिंह ने कहा कि जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने मुझको फोन किया था। आज मैंने अनंत सिंह से बात की है। वहीं पटना में 1799 पदों वाली दरोगा भर्ती की मेंस परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में अभ्यर्थी आज सड़क पर उतर गए और जमकर प्रदर्शन किया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. अनंत के सपोर्ट में ललन सिंह, बोले- पार्टी से चूक हुई अनंत सिंह और नीरज विवाद में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की एंट्री हो गई है। जदयू की कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने ललन सिंह को दोनों के बीच के विवाद को सुलझाने का जिम्मा सौंपा था। सोमवार को नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद ललन सिंह ने कहा कि जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने मुझको फोन किया था। आज मैंने अनंत सिंह से बात की है। उनकी कुछ शिकायतें हैं। पूरी खबर पढ़ें 2. पटना में दरोगा अभ्यर्थियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां पटना में 1799 पदों वाली दरोगा भर्ती की मेंस परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में अभ्यर्थी आज सड़क पर उतर गए। इनके हाथ में पोस्टर था। जिस पर लिखा था- एक सुट्टा, दो चाय, BPSSC हाय-हाय है…2 कचौड़ी एक समोसा, BPSSC का क्या भरोसा। पुलिस ने जेपी गोलंबर के पास बैरिकेडिंग लगाकर छात्रों को रोक दिया। पूरी खबर पढ़ें 3. NDA में बगावत! निर्दलीय कैंडिडेट को RLM विधायकों का सपोर्ट बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर चुनाव है। पटना स्नातक सीट से जदयू के नीरज कुमार पर्चा दाखिल किया। इस दौरान नीतीश कुमार के बेटे और MLC निशांत कुमार भी मौजूद थे। उन्होंने कहा, “मैं सभी को नामांकन के लिए बधाई देता हूं। मुझे उम्मीद है कि हम लोग जीतेंगे। पिताजी ने 20 साल में जो काम किया है और NDA की एकता, यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।” पूरी खबर पढ़ें 4. कटिहार में बीच बाजार वकील का मर्डर कटिहार में सोमवार सुबह 9 बजे एक वकील की बीच बाजार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात का लाइव फुटेज भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है 3 युवक वकील को सीढ़ी के पास घेरकर खड़े हैं। इसके बाद एक आरोपी वकील के सीने में फायरिंग करता है। फिर तीनों बड़े आराम से पैदल वहां से निकलते हैं। पूरी खबर पढ़ें 5. डाक सहायक को CBI ने किया अरेस्ट भोजपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ CBI ने कार्रवाई की है। हेड पोस्ट ऑफिस के ओवरसियर पुरुषोत्तम कुमार को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उदवंतनगर प्रखंड के छोटकी सासाराम स्थित उप डाकघर में तैनात ग्रामीण डाक सेवक (GDS) से सरकारी काम कराने और फाइल पर साइन कराने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। पूरी खबर पढ़ें 6. जिसकी हत्या में 4 को जेल,4 साल बाद जिंदा लौटा एक युवक 4 साल पहले अचानक गायब हो गया। परिवार ने अपहरण और हत्या के बाद शव गायब करने का मामला दर्ज कराया। जिसके बाद 4 लोगों को जेल हुई, चारों 3 महीनें तक जेल में रहे। अब जिसकी हत्या में जेल की सजा काटनी पड़ी, वो चार साल बाद अचानक जिंदा लौट आया है। पूरी खबर पढ़ें 7. बिहार- 8 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित-27 मौतें बिहार में 6 जिलों के करीब 466 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ से करीब 8 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। करीब 92,730 बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। राज्य में बाढ़ से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में अबतक 27 लोगों की मौत हुई है। सारण में बाढ़ का सबसे ज्यादा असर है। यहां करीब 3.55 लाख लोग प्रभावित हैं। पूरी खबर पढ़ें 8. महागठबंधन के प्रत्याशियों का शक्ति प्रदर्शन बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर आज महागठबंधन के प्रत्याशी नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस के सभी पांच घोषित उम्मीदवार 5 अक्टूबर को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस ने दरभंगा शिक्षक, पटना शिक्षक, कोसी स्नातक, दरभंगा स्नातक और पटना स्नातक सीट से प्रत्याशी घोषित किए हैं। पूरी खबर पढ़ें 9. राखी से तेजप्रताप बोले- ‘तेरी मेरी लव स्टोरी रहेगी चालू’ JJD प्रमुख तेज प्रताप यादव इन दिनों रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में अपने अलग अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। वहीं, शो में राखी सावंत की एंट्री ने माहौल को पूरी तरह मनोरंजक बना दिया है। शो के नए प्रोमो में तेज प्रताप और राखी सावंत के बीच मजेदार नोकझोंक देखने को मिल रही है। वह तेज प्रताप यादव के साथ फ्लर्ट करती नजर आईं। पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार के 8 जिलों में कल बारिश की संभावना बिहार के 8 जिलों में कल यानी मंगलवार को बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया, किशनगंज और सुपौल में बुंदाबांदी होगी। वहीं बाकि जिलों में मौसम उमस भरा रहेगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *