टीकमगढ़ पीजी कॉलेज में नहीं मिले प्रोफेसर:NSUI ने अनुपस्थिति पर सवाल उठाए, प्राचार्य ने दी FIR की धमकी

टीकमगढ़ पीजी कॉलेज में नहीं मिले प्रोफेसर:NSUI ने अनुपस्थिति पर सवाल उठाए,  प्राचार्य ने दी FIR की धमकी

टीकमगढ़ के पीजी कॉलेज में सोमवार को प्रोफेसर गायब मिले, NSUI ने विरोध किया। उनका आरोप है कि ड्यूटी के समय कई प्रोफेसर कॉलेज में नहीं थे। ये प्रोफेसर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। NSUI कार्यकर्ताओं ने पूछा तो प्रोफेसरों ने बताया कि वे प्राचार्य डॉ. शशि जैन की अनुमति से गए हैं। इसके बाद NSUI ने प्राचार्य से कक्षाओं का निरीक्षण करने को कहा। इस पर प्राचार्य नाराज हो गईं। NSUI का आरोप है कि प्राचार्य ने कहा, “मैं प्राचार्य हूं, तुम्हारे कहने से निरीक्षण नहीं करूंगी।” उन्होंने अनुमति देने से भी इनकार किया। NSUI उपाध्यक्ष हर्ष भारती ने सवाल उठाया कि अनुमति के बिना प्रोफेसर बाहर कैसे गए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सवाल पूछने पर प्राचार्य ने FIR करवाने की धमकी दी। NSUI ने निष्पक्ष जांच और पढ़ाई प्रभावित न होने की मांग की। इस दौरान NSUI उपाध्यक्ष हर्ष भारती, विनय भास्कर, वीर गोहर, ध्रुव लखेरा, मोंटी उटमलिया, प्रिंस भरभुजा, समीर पठान और बृजेंद्र अहिरवार सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *