सतना में आदिवासी किसान का ट्रैक्टर जब्त:विधायक धरने पर बैठे, वन विभाग पर बेवजह परेशान करने का आरोप, अधिकारी बोले- नियमानुसार कार्रवाई की

सतना में आदिवासी किसान का ट्रैक्टर जब्त:विधायक धरने पर बैठे, वन विभाग पर बेवजह परेशान करने का आरोप, अधिकारी बोले- नियमानुसार कार्रवाई की

सतना के मझगवां में आदिवासी किसान का ट्रैक्टर जब्त किए जाने के विरोध में सोमवार को विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार सैकड़ों ग्रामीणों के साथ वन विभाग कार्यालय पहुंचे। विधायक वहीं धरने पर बैठ गए और ट्रैक्टर छोड़ने की मांग की। बताया गया कि किसान खेत की जुताई कर रहा था। इसी दौरान वन विभाग ने वन भूमि पर जुताई करने का आरोप लगाकर उसका ट्रैक्टर जब्त कर लिया। ग्रामीणों की शिकायत के बाद विधायक वन विभाग कार्यालय पहुंचे। रातभर धरने पर बैठे रहने की चेतावनी दी
धरने के दौरान विधायक ने अधिकारियों से ट्रैक्टर छोड़ने की मांग की। उन्होंने कहा, “या तो ट्रैक्टर छोड़ो, वरना आज रात यहीं कटेगी।” विधायक ने वन विभाग पर आदिवासियों को बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया। वहीं, वन विभाग का कहना है कि वन भूमि पर जुताई के मामले में वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। नियमों के खिलाफ जब्त ट्रैक्टर नहीं छोड़ा जा सकता। मौके पर वन विभाग के एसडीओ, मझगवां रेंजर और पुलिस बल मौजूद हैं। विधायक अपनी मांग पर अड़े हैं, जबकि अधिकारी कार्रवाई को नियमानुसार बता रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *