कानपुर के स्कूल में मतदान:छात्रों ने ऑनलाइन वोटिंग से चुना फेवरेट टीचर; सीखी लोकतंत्र की प्रक्रिया

कानपुर के स्कूल में मतदान:छात्रों ने ऑनलाइन वोटिंग से चुना फेवरेट टीचर; सीखी लोकतंत्र की प्रक्रिया

उत्तरीपुरा के धमनी निवादा स्थित चंद्रावती गैंदन लाल पब्लिक इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए एक विशेष ऑनलाइन मतदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अनूठी पहल का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को अपने पसंदीदा शिक्षक का चयन करने का अवसर देने के साथ ही उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव कराना था। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली इस प्रक्रिया में पहली बार डिजिटल माध्यम से वोट डालकर विद्यार्थियों ने भारी उत्साह दिखाया। कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस मतदान प्रक्रिया में कुल पांच शिक्षकों- अर्पिंत कुमार, किरण त्रिपाठी, महक मिश्रा, पूजा पांडेय और उदयवीर सिंह को नामांकित किया गया था। विद्यालय के निदेशक सौरभ कटियार ने इस रचनात्मक गतिविधि की जमकर सराहना की। वहीं, प्रधानाचार्य सौम्या कटियार ने कहा कि ऐसी सहभागिता बच्चों को भविष्य के जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करती है। इस आयोजन से बच्चों ने अपने पसंदीदा शिक्षक को चुनने के साथ-साथ लोकतंत्र में एक-एक वोट के महत्व को भी करीब से समझा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *