जहानाबाद में ‘मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता:42 बच्चों ने भाषण और चित्रकला में दिखाई प्रतिभा; हर 3 महीने में होगी क्विज प्रतियोगिता

जहानाबाद में ‘मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता:42 बच्चों ने भाषण और चित्रकला में दिखाई प्रतिभा; हर 3 महीने में होगी क्विज प्रतियोगिता

जहानाबाद में अब्दुल बारी नगर भवन में सोमवार को ‘मेरे सपनों का भारत’ अभियान के तहत जिला स्तरीय भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुईं। जिले के सभी सात प्रखंडों से चुने गए 42 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। भाषण और चित्रकला में 21-21 छात्रों ने लिया हिस्सा प्रतियोगिता में 21 छात्रों ने भाषण और 21 ने चित्रकला में अपनी प्रतिभा दिखाई। भाषण प्रतियोगिता में प्लस टू प्रवेशिका विद्यालय, शकुराबाद की कुमारी बबली निगम ने पहला, यूएमएस चरूई की रागिनी कुमारी ने दूसरा और यूएचएस धाराउत के दिवाकर कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। चित्रकला प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय रूकूनपुरा की अंशु कुमारी प्रथम, मध्य विद्यालय शकूराबाद की गौरी रानी द्वितीय और मध्य विद्यालय श्रीविगहा की रितिका रॉय तृतीय रहीं। सफल छात्रों को किया गया सम्मानित प्रतियोगिता में सफल होने वाले और हिस्सा लेने वाले सभी छात्रों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्रों की प्रतिभा और उनकी रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित किया गया। हर तीन महीने पर होगी क्विज प्रतियोगिता डीएम ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास और रचनात्मकता बढ़ाती हैं। उन्होंने अधिकारियों को छात्रों के पूरे विकास के लिए योजना बनाकर उसे लागू करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि जिले के स्कूलों में हर तीन महीने पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जहानाबाद में अब्दुल बारी नगर भवन में सोमवार को ‘मेरे सपनों का भारत’ अभियान के तहत जिला स्तरीय भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुईं। जिले के सभी सात प्रखंडों से चुने गए 42 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। भाषण और चित्रकला में 21-21 छात्रों ने लिया हिस्सा प्रतियोगिता में 21 छात्रों ने भाषण और 21 ने चित्रकला में अपनी प्रतिभा दिखाई। भाषण प्रतियोगिता में प्लस टू प्रवेशिका विद्यालय, शकुराबाद की कुमारी बबली निगम ने पहला, यूएमएस चरूई की रागिनी कुमारी ने दूसरा और यूएचएस धाराउत के दिवाकर कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। चित्रकला प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय रूकूनपुरा की अंशु कुमारी प्रथम, मध्य विद्यालय शकूराबाद की गौरी रानी द्वितीय और मध्य विद्यालय श्रीविगहा की रितिका रॉय तृतीय रहीं। सफल छात्रों को किया गया सम्मानित प्रतियोगिता में सफल होने वाले और हिस्सा लेने वाले सभी छात्रों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्रों की प्रतिभा और उनकी रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित किया गया। हर तीन महीने पर होगी क्विज प्रतियोगिता डीएम ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास और रचनात्मकता बढ़ाती हैं। उन्होंने अधिकारियों को छात्रों के पूरे विकास के लिए योजना बनाकर उसे लागू करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि जिले के स्कूलों में हर तीन महीने पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *