नवादा में हरिश्चंद्र स्टेडियम में सोमवार को जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश के निर्देश पर आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन उप विकास आयुक्त शंभु शरण पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ के मौके पर खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे प्रतिभागी खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखाने की तैयारी के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों को अपनी क्षमता साबित करने का मौका उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य नवादा जिले की खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर और मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि जिले में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नहीं है। जरूरत है कि उन्हें लगातार अभ्यास, प्रतियोगिता और उचित मार्गदर्शन का अवसर मिले। ऐसे आयोजनों के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी क्षमता साबित करने का मौका मिलता है और बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी आगे चलकर राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकते हैं। डीडीसी ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि “खेलिए भी और खूब पढ़िए भी।” उन्होंने कहा कि खेल के साथ शिक्षा पर भी पूरा ध्यान देना जरूरी है। 7 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी प्रतियोगिता खेल से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। वहीं शिक्षा युवाओं के भविष्य को मजबूत आधार देती है। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी मेहनत, लगन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें और नवादा की खेल प्रतिभा को नई पहचान दिलाएं। प्रतियोगिता के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों को अलग-अलग खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। उद्घाटन कार्यक्रम में अपर समाहर्ता मनोज कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी रंजीत कुमार, प्रभारी जिला खेल पदाधिकारी रवि कुमार सहित अन्य पदाधिकारी, खेलकर्मी और प्रतिभागी खिलाड़ी मौजूद रहे। नवादा में हरिश्चंद्र स्टेडियम में सोमवार को जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश के निर्देश पर आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन उप विकास आयुक्त शंभु शरण पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ के मौके पर खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे प्रतिभागी खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखाने की तैयारी के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों को अपनी क्षमता साबित करने का मौका उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य नवादा जिले की खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर और मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि जिले में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नहीं है। जरूरत है कि उन्हें लगातार अभ्यास, प्रतियोगिता और उचित मार्गदर्शन का अवसर मिले। ऐसे आयोजनों के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी क्षमता साबित करने का मौका मिलता है और बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी आगे चलकर राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकते हैं। डीडीसी ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि “खेलिए भी और खूब पढ़िए भी।” उन्होंने कहा कि खेल के साथ शिक्षा पर भी पूरा ध्यान देना जरूरी है। 7 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी प्रतियोगिता खेल से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। वहीं शिक्षा युवाओं के भविष्य को मजबूत आधार देती है। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी मेहनत, लगन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें और नवादा की खेल प्रतिभा को नई पहचान दिलाएं। प्रतियोगिता के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों को अलग-अलग खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। उद्घाटन कार्यक्रम में अपर समाहर्ता मनोज कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी रंजीत कुमार, प्रभारी जिला खेल पदाधिकारी रवि कुमार सहित अन्य पदाधिकारी, खेलकर्मी और प्रतिभागी खिलाड़ी मौजूद रहे।

