देवास में माता टेकरी पर श्रद्धालुओं को अब भोजन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। करीब एक महीने से बंद पड़ा अन्न क्षेत्र नवरात्र से पहले फिर से शुरू होने जा रहा है। मंदिर समिति ने इसके संचालन की तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार से अन्न क्षेत्र में सफाई और रंग-रोगन का काम कराया गया। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह सुविधा काफी अहम है। समिति के अनुसार, काम तेजी से पूरा किया जा रहा है और एक-दो दिन में अन्न क्षेत्र दोबारा खोल दिया जाएगा। नायब तहसीलदार कपिल गुर्जर ने बताया कि भोजन प्रसादालय जल्द शुरू होगा। नवरात्र में माता टेकरी पर श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में अन्न क्षेत्र के फिर से शुरू होने से भक्तों को राहत मिलेगी।

