मंदसौर में कल बलराम कृषि महोत्सव:किसानों को प्रशिक्षण, प्रदर्शनी-तकनीकी सत्र मिलेंगे, अपेक्स बैंक के प्रशासक भी होंगे शामिल

मंदसौर में कल बलराम कृषि महोत्सव:किसानों को प्रशिक्षण, प्रदर्शनी-तकनीकी सत्र मिलेंगे, अपेक्स बैंक के प्रशासक भी होंगे शामिल

मंदसौर में 6 अक्टूबर यान कल दोपहर 12 बजे कृषि उपज मंडी में बलराम कृषि महोत्सव होगा। कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर सोमवार को सीईओ अनुकूल जैन ने तैयारियों की बैठक ली। महोत्सव में जिलेभर से किसान आएंगे। कृषि विभागों, आदान विक्रेताओं और कृषि यंत्र डीलरों के स्टॉल व प्रदर्शनी लगेगी। तकनीकी सत्र और प्रशिक्षण भी होंगे। कंट्रोल रूम, पानी, बिजली, सफाई, चिकित्सा, परिवहन व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम शुभम पाटीदार नोडल अधिकारी और मंडी सचिव लक्ष्मी सिंह ठाकुर सहायक नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। अपेक्स बैंक प्रशासक महेंद्र सिंह यादव भी महोत्सव में शामिल होंगे। वे जिला सहकारी बैंक मुख्यालय में 35 शाखाओं के प्रबंधकों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। धुंधड़का व कचनारा पैक्स का दौरा करेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *