ट्रैक्टर की चपेट में 8 साल के बच्चे की मौत:सुपौल में सड़क किनारे खेल रहा था, मामा का था वाहन, परिवार में मातम

ट्रैक्टर की चपेट में 8 साल के बच्चे की मौत:सुपौल में सड़क किनारे खेल रहा था, मामा का था वाहन, परिवार में मातम

सुपौल में ललितग्राम थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव के वार्ड नंबर-6 में ट्रैक्टर की चपेट में आने से करीब 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद शाहनवाज अंसारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जिस ट्रैक्टर की चपेट में बच्चा आया, वह उसके मामा का था। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पांच साल से ननिहाल में रह रहे थे बच्चे और मां मृतक के पिता मोहम्मद शब्बीर अंसारी मूल रूप से सुपौल जिले की घूरन पंचायत के वार्ड नंबर-12 के रहने वाले हैं। उनकी शादी ललितग्राम थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव के वार्ड नंबर-6 निवासी अफसाना खातून से हुई थी। बताया गया कि करीब पांच वर्षों से शब्बीर अंसारी की पत्नी और बच्चे मधुबनी गांव में ही रह रहे थे। रविवार शाम करीब 4 बजे शाहनवाज खेल रहा था। इसी दौरान वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे आनन-फानन में प्रतापगंज पीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलने के बाद ललितग्राम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सुपौल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पैतृक गांव में अनहोनी की चर्चा इधर, बच्चे के पैतृक गांव घूरन पंचायत में घटना को लेकर परिजनों और ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हैं। परिवार के कुछ लोगों ने मौत को महज हादसा मानने के बजाय बच्चे के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। उन्होंने मामले की जांच की मांग की है। थानाध्यक्ष बोलीं- आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई ललितग्राम थानाध्यक्ष अंजली कुमारी ने सोमवार दोपहर करीब 2:40 बजे बताया कि ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सुपौल में ललितग्राम थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव के वार्ड नंबर-6 में ट्रैक्टर की चपेट में आने से करीब 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद शाहनवाज अंसारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जिस ट्रैक्टर की चपेट में बच्चा आया, वह उसके मामा का था। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पांच साल से ननिहाल में रह रहे थे बच्चे और मां मृतक के पिता मोहम्मद शब्बीर अंसारी मूल रूप से सुपौल जिले की घूरन पंचायत के वार्ड नंबर-12 के रहने वाले हैं। उनकी शादी ललितग्राम थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव के वार्ड नंबर-6 निवासी अफसाना खातून से हुई थी। बताया गया कि करीब पांच वर्षों से शब्बीर अंसारी की पत्नी और बच्चे मधुबनी गांव में ही रह रहे थे। रविवार शाम करीब 4 बजे शाहनवाज खेल रहा था। इसी दौरान वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे आनन-फानन में प्रतापगंज पीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलने के बाद ललितग्राम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सुपौल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पैतृक गांव में अनहोनी की चर्चा इधर, बच्चे के पैतृक गांव घूरन पंचायत में घटना को लेकर परिजनों और ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हैं। परिवार के कुछ लोगों ने मौत को महज हादसा मानने के बजाय बच्चे के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। उन्होंने मामले की जांच की मांग की है। थानाध्यक्ष बोलीं- आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई ललितग्राम थानाध्यक्ष अंजली कुमारी ने सोमवार दोपहर करीब 2:40 बजे बताया कि ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *