अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मारी:बड़ौद मंडी के पास हुआ हादसा, एक महिला गंभीर; चालक फरार

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मारी:बड़ौद मंडी के पास हुआ हादसा, एक महिला गंभीर; चालक फरार

आगर मालवा में सोमवार दोपहर बड़ौद कृषि उपज मंडी के पास अज्ञात वाहन ने एक बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार डग निवासी कालू (50), उनकी पत्नी संतोषबाई (45) और पगारिया निवासी गौरीशंकर (30) घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को शासकीय अस्पताल बड़ौद पहुंचाया गया। यहां संतोषबाई की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगर जिला अस्पताल रेफर किया गया। कालू और गौरीशंकर का बड़ौद अस्पताल में इलाज किया गया। पुलिस ने अस्पताल से मिली जानकारी के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *