सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर कलेक्टर ने लगाई फटकार:नल-जल योजना के बिजली कनेक्शन न काटने के निर्देश, पंचायतें जमा करेंगी बिल

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर कलेक्टर ने लगाई फटकार:नल-जल योजना के बिजली कनेक्शन न काटने के निर्देश, पंचायतें जमा करेंगी बिल

उमरिया में सोमवार को कलेक्टर राखी सहाय ने कलेक्ट्रेट में विभाग प्रमुखों की बैठक ली। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की समीक्षा की। शिकायतों को हल करने और पेंडिंग शिकायतों को बंद कराने में लापरवाही पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। कलेक्टर ने कहा कि लगातार कैंप लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी जा रही हैं। इसके बावजूद सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें पेंडिंग रहना गंभीर बात है। उन्होंने सभी विभागों को शिकायतों को सबसे पहले हल करने के निर्देश दिए। बैठक में ग्रामीण इलाकों में चल रही नल-जल योजनाओं पर भी बात हुई। कलेक्टर ने बिजली विभाग के अफसरों को निर्देश दिए कि नल-जल योजनाओं के बिजली कनेक्शन न काटे जाएं। पंचायतों के साथ मिलकर बिजली बिल जमा कराने का इंतजाम किया जाए, ताकि गांवों में पानी की सप्लाई बंद न हो।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *