Tu Hai Meri Kiran First Look: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘तू है मेरी किरण’ का ट्रेलर 6 अक्टूबर को रिलीज होने वाला है। रोमांस, मिस्ट्री और सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म की कहानी को अब तक काफी हद तक सीक्रेट रखा गया है। ऐसे में ट्रेलर से दर्शकों को सोनाक्षी और जहीर के किरदारों के साथ-साथ उनके रिश्ते और कहानी में छिपे रहस्य की पहली बड़ी झलक मिलने की उम्मीद है।
फिल्म का फर्स्ट लुक 1 अक्टूबर को सामने आया था। पोस्टर में सोनाक्षी और जहीर को एक रेस्टोरेंट में साथ देखा गया था। इसके साथ टैगलाइन दी गई थी, ‘उसे एक कनेक्शन मिला, उसे एक ऑब्सेशन मिला।’ सोनाक्षी ने पोस्टर शेयर करते हुए सवाल किया था, “आप प्यार और ऑब्सेशन के बीच लाइन कहां खींचेंगे?”
प्यार या ऑब्सेशन? कहानी में छिपा है बड़ा रहस्य
‘तू है मेरी किरण’ को मेकर्स ने रोमांटिक थ्रिलर बताया है। हालांकि फिल्म की कहानी से जुड़ी बड़ी जानकारियां अभी सामने नहीं आई हैं। फर्स्ट लुक से संकेत मिलता है कि सोनाक्षी और जहीर के किरदारों के बीच का रिश्ता कहानी का अहम हिस्सा है और आगे चलकर इसमें एक डार्क मोड़ देखने को मिल सकता है।
6 अक्टूबर को आने वाला ट्रेलर दोनों किरदारों और उनके रिश्ते को लेकर कुछ और सुराग दे सकता है। हालांकि फिल्म का असली रहस्य कितना सामने आएगा, यह ट्रेलर रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।
शादी के बाद पहली बार लीड जोड़ी में नजर आएंगे सोनाक्षी-जहीर
जून 2024 में शादी के बंधन में बंधने के बाद सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल पहली बार किसी फिल्म में लीड जोड़ी के तौर पर नजर आएंगे। इससे पहले दोनों 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। इस फिल्म में हुमा कुरैशी भी अहम भूमिका में थीं। सोनाक्षी और जहीर म्यूजिक वीडियो ‘ब्लॉकबस्टर’ में भी साथ नजर आ चुके हैं।
करण रावल का फीचर फिल्म डायरेक्शन में डेब्यू
‘तू है मेरी किरण’ का लेखन और निर्देशन करण रावल ने किया है। यह फीचर फिल्म डायरेक्टर के तौर पर उनका डेब्यू है। इससे पहले वह शॉर्ट फिल्म ‘हाफ फुल’ का निर्देशन कर चुके हैं। रावल ने ‘द डर्टी पिक्चर’ और ‘वीरे दी वेडिंग’ जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया है।
फिल्म को विशाल राणा और अन्य निर्माताओं ने एचेलॉन प्रोडक्शंस के तहत, पीएएम स्टूडियोज और एंड प्रोडक्शंस के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।
1993 की ‘डर’ से जुड़ा है फिल्म के टाइटल का कनेक्शन
‘तू है मेरी किरण’ का टाइटल 1993 में आई साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘डर’ की याद भी दिलाता है। शाहरुख खान, सनी देओल और जूही चावला स्टारर इस फिल्म में जूही के किरदार का नाम किरण था। फिल्म का गाना ‘तू है मेरी किरण’ कहानी में दिखाए गए ऑब्सेसिव लव की थीम से भी जुड़ा हुआ था। ऐसे में नई फिल्म के टाइटल ने भी दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।



TU HAI MERI KIRAN TAKES OVER CAMPUS!

(@FantasyAfsane)
Less than 24 hours to go 
