खगड़िया में पसराहा थाना क्षेत्र के तेहाय गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर युवक पर गोलीबारी के मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर जब्त कर ली है। गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय भेजने की प्रक्रिया जारी है, जबकि एक अन्य फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। घटना 3 अक्टूबर की बताई गई है। पुलिस के अनुसार, तेहाय गांव में गोलीबारी में मुस्कान कुमार घायल हो गया था। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक उपचार के लिए एंबुलेंस तक पहुंचाया। इसके बाद उसे इलाज के लिए बेगूसराय भेजा गया, जहां फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रेम प्रसंग को लेकर हुई गोलीबारी गोगरी एसडीपीओ चंदन कुमार ठाकुर ने बताया कि घायल मुस्कान कुमार के फर्दबयान के आधार पर पसराहा थाना कांड संख्या 218/26 दर्ज किया गया है। फर्दबयान में बताया गया है कि मुस्कान कुमार का एक मुस्लिम युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर युवती के परिजन बाइक से तेहाय गांव पहुंचे और उसके साथ मारपीट करने के बाद गोलीबारी की, जिसमें वह घायल हो गया। एसपी के निर्देश पर विशेष टीम ने की कार्रवाई घटना की गंभीरता को देखते हुए खगड़िया एसपी के निर्देश पर पसराहा थानाध्यक्ष राजीव रंजन के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोहम्मद नईम बैठा, पिता मोहम्मद अधिक, निवासी तेहाय और मोहम्मद शहजार, पिता मेंजो बैठा, निवासी झांझर को गिरफ्तार किया। वहीं, एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई बाइक को भी जब्त किया है। मामले में BNS की विभिन्न धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय भेजा जा रहा है। वहीं, मामले में फरार एक अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। खगड़िया में पसराहा थाना क्षेत्र के तेहाय गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर युवक पर गोलीबारी के मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर जब्त कर ली है। गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय भेजने की प्रक्रिया जारी है, जबकि एक अन्य फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। घटना 3 अक्टूबर की बताई गई है। पुलिस के अनुसार, तेहाय गांव में गोलीबारी में मुस्कान कुमार घायल हो गया था। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक उपचार के लिए एंबुलेंस तक पहुंचाया। इसके बाद उसे इलाज के लिए बेगूसराय भेजा गया, जहां फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रेम प्रसंग को लेकर हुई गोलीबारी गोगरी एसडीपीओ चंदन कुमार ठाकुर ने बताया कि घायल मुस्कान कुमार के फर्दबयान के आधार पर पसराहा थाना कांड संख्या 218/26 दर्ज किया गया है। फर्दबयान में बताया गया है कि मुस्कान कुमार का एक मुस्लिम युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर युवती के परिजन बाइक से तेहाय गांव पहुंचे और उसके साथ मारपीट करने के बाद गोलीबारी की, जिसमें वह घायल हो गया। एसपी के निर्देश पर विशेष टीम ने की कार्रवाई घटना की गंभीरता को देखते हुए खगड़िया एसपी के निर्देश पर पसराहा थानाध्यक्ष राजीव रंजन के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोहम्मद नईम बैठा, पिता मोहम्मद अधिक, निवासी तेहाय और मोहम्मद शहजार, पिता मेंजो बैठा, निवासी झांझर को गिरफ्तार किया। वहीं, एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई बाइक को भी जब्त किया है। मामले में BNS की विभिन्न धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय भेजा जा रहा है। वहीं, मामले में फरार एक अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

