14 KG गांजा के साथ महिला समेत 2 तस्कर गिरफ्तार:कुदरा रेलवे स्टेशन के पास पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

14 KG गांजा के साथ महिला समेत 2 तस्कर गिरफ्तार:कुदरा रेलवे स्टेशन के पास पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

कैमूर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। कुदरा रेलवे स्टेशन के पास गुप्त सूचना पर पुलिस ने लगभग 13 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। इनमें एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। मजिस्ट्रेट सह अंचलाधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि कुदरा पुलिस को गांजा लाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। इस पर तुरंत टीम बनाकर कुदरा स्टेशन के पास से दोनों संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी में उनके पास से 13 किलो गांजा बरामद हुआ। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहतास जिले की अनिता कुमारी और कुदरा थाना क्षेत्र के संजय कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद दोनों तस्करों और जब्त गांजा को कुदरा थाना को सौंप दिया गया है। थाना स्तर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब पता लगा रही है कि गांजा कहां से आया और किसे दिया जाना था। कैमूर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। कुदरा रेलवे स्टेशन के पास गुप्त सूचना पर पुलिस ने लगभग 13 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। इनमें एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। मजिस्ट्रेट सह अंचलाधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि कुदरा पुलिस को गांजा लाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। इस पर तुरंत टीम बनाकर कुदरा स्टेशन के पास से दोनों संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी में उनके पास से 13 किलो गांजा बरामद हुआ। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहतास जिले की अनिता कुमारी और कुदरा थाना क्षेत्र के संजय कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद दोनों तस्करों और जब्त गांजा को कुदरा थाना को सौंप दिया गया है। थाना स्तर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब पता लगा रही है कि गांजा कहां से आया और किसे दिया जाना था।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *