अचलपुर के सरकारी स्कूल में मिला भ्रूण:शौचालय के पास पड़ा था, सुबह स्टाफ के पहुंचने पर पता चला

अचलपुर के सरकारी स्कूल में मिला भ्रूण:शौचालय के पास पड़ा था, सुबह स्टाफ के पहुंचने पर पता चला

प्रतापगढ़ जिले के अचलपुर में सोमवार को सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में शौचालय के पास एक भ्रूण मिला। सुबह स्कूल पहुंचने पर स्टाफ ने इसे देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सुहागपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सहायक पुलिस उप निरीक्षक पूनमचंद ने बताया कि प्रधानाचार्य की जानकारी पर पुलिस टीम स्कूल आई थी। भ्रूण को कब्जे में लेकर 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक, भ्रूण को जानवरों ने भी नुकसान पहुंचाया था। पुलिस ने जरूरी कार्रवाई के बाद भ्रूण को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस ने बताया कि भ्रूण करीब 6 महीने का है। पुलिस ने मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि भ्रूण को स्कूल परिसर के पास किसने और कब छोड़ा। इसके लिए स्कूल और आसपास के इलाके में पूछताछ की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *