अमृतसर में कांग्रेसी नेता दिनेश बस्सी डिटेन:50-लाख की धोखाधड़ी के मामले में बेटे पर पहले से केस-दर्ज, थाने के बाहर बैठे पार्षद

अमृतसर में कांग्रेसी नेता दिनेश बस्सी डिटेन:50-लाख की धोखाधड़ी के मामले में बेटे पर पहले से केस-दर्ज, थाने के बाहर बैठे पार्षद

अमृतसर में कांग्रेसी नेता दिनेश बस्सी को पुलिस ने डिटेन किया है। सिविल लाइन पुलिस दिनेश बस्सी से पूछताछ कर रही है। बतादे कि पुलिस ने दिनेश बस्सी के बेटे और उसके दोस्त के खिलाफ 50 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज किया था। इसी मामले में पुलिस की ओर से दिनेश बस्सी को डिटेन किए जाने की बात सामने आई है। थाने के बाहर बैठे पार्षद, माहौल तनावपूर्ण दिनेश बस्सी को पुलिस द्वारा डिटेन किए जाने की जानकारी मिलने के बाद कई पार्षद सिविल लाइन थाने के बाहर पहुंच गए। पार्षद थाने के बाहर बैठ गए और पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। इस दौरान थाने का दरवाजा भी बंद कर दिया गया। फिलहाल पुलिस थाने के अंदर दिनेश बस्सी से पूछताछ कर रही है। वहीं, थाने के बाहर पार्षदों के बैठने के बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पार्षदों की ओर से दिनेश बस्सी को डिटेन किए जाने को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। बेटे और दोस्त पर पहले से 50 लाख की धोखाधड़ी का केस पुलिस के मुताबिक, इस मामले में दिनेश बस्सी के बेटे और उसके दोस्त के खिलाफ पहले ही 50 लाख रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया जा चुका है। अब इसी मामले को लेकर दिनेश बस्सी से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि पुलिस दिनेश बस्सी को किस आधार पर डिटेन करके पूछताछ कर रही है और पूछताछ के बाद उनके खिलाफ कोई अलग कानूनी कार्रवाई की जाएगी या नहीं। पुलिस की पूछताछ जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *