किशोरी से विवाद कर युवक ने तालाब में लगाई छलांग:प्रयागराज के कुकरहटा गांव में डूबने से मौत, पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी

किशोरी से विवाद कर युवक ने तालाब में लगाई छलांग:प्रयागराज के कुकरहटा गांव में डूबने से मौत, पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी

प्रयागराज में कोरांव थाना क्षेत्र के कुकरहटा गांव में रविवार दोपहर एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। 18 वर्षीय प्रदीप कुमार सोनकर ने एक किशोरी से विवाद के बाद तालाब में छलांग लगा दी थी। घटना से पहले प्रदीप ने तालाब किनारे मोबाइल और चप्पल उतारे। वह शीशम के पेड़ पर चढ़कर ऊंचाई से तालाब में कूद गया। परिजनों को सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। प्रदीप कुकरहटा में रहता था और दिल्ली से एक सप्ताह पहले ही ननिहाल आया था। रविवार दोपहर बकरियां चराते समय उसका एक किशोरी से विवाद हो गया, जिसके बाद उसने किशोरी पर हाथ उठा दिया। SDM और पुलिस मौके पर मौजूद किशोरी के जाने के बाद, प्रदीप के ननिहाल पक्ष ने किशोरी के परिवार पर हत्या का आरोप लगाया। कार्रवाई की मांग करते हुए उन्होंने शव देने से इनकार कर दिया। एसडीएम और पुलिस मौके पर मौजूद रहे। मृतक की मां ने मौत को संदिग्ध बताते हुए आगे की कार्रवाई की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *