शाजापुर शहर के लालघाटी थाना क्षेत्र में MPEB कार्यालय के सामने एबी रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सड़क किनारे लाश देखकर लोग जमा हो गए। बिजली विभाग के कर्मचारी कार्यालय के सामने एक ट्रांसफार्मर सुधारने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर सड़क किनारे पड़े शव पर पड़ी। कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना लालघाटी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही लालघाटी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव का पंचनामा कर मर्ग दर्ज किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि व्यक्ति वहां कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन हालात में हुई। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

