महारैली की सफलता के बाद साजफ की बैठक

महारैली की सफलता के बाद साजफ की बैठक

सिटी रिपोर्टर | बोकारो साजफ संयुक्त फोरम की बियाडा कॉलोनी स्थित जयपाल नगर में समीक्षा बैठक हुई। इसमें महारैली की सफलता से लेकर आय-व्यय के लेखा-जोखा और आगामी रणनीति पर मंथन हुआ। अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष रमाकांत राम ने व संचालन ललन आनंदकर ने किया। महारैली को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया गया। केंद्रीय अध्यक्ष रमाकांत राम ने कहा कि महारैली की सफलता संगठन की एकजुटता और सामाजिक मुद्दों के प्रति लोगों की सक्रिय भागीदारी को दर्शाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन को और प्रभावी बनाने के लिए अनुशासन से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होगा। संगठन की विचारधारा और उद्देश्यों को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है। मौके पर डॉ. इंद्रदेव पासवान, रामकुमार राम, शंभू कुमार, दिनेश बेसरा, अधिवक्ता अशोक कुमार, शंकर तुरी आदि थे। सिटी रिपोर्टर | बोकारो साजफ संयुक्त फोरम की बियाडा कॉलोनी स्थित जयपाल नगर में समीक्षा बैठक हुई। इसमें महारैली की सफलता से लेकर आय-व्यय के लेखा-जोखा और आगामी रणनीति पर मंथन हुआ। अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष रमाकांत राम ने व संचालन ललन आनंदकर ने किया। महारैली को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया गया। केंद्रीय अध्यक्ष रमाकांत राम ने कहा कि महारैली की सफलता संगठन की एकजुटता और सामाजिक मुद्दों के प्रति लोगों की सक्रिय भागीदारी को दर्शाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन को और प्रभावी बनाने के लिए अनुशासन से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होगा। संगठन की विचारधारा और उद्देश्यों को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है। मौके पर डॉ. इंद्रदेव पासवान, रामकुमार राम, शंभू कुमार, दिनेश बेसरा, अधिवक्ता अशोक कुमार, शंकर तुरी आदि थे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *