जौनपुर में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों पर कार्रवाई की मांग:नागरिक संघर्ष मोर्चा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, फर्जी दस्तावेज से रह रहे

जौनपुर में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों पर कार्रवाई की मांग:नागरिक संघर्ष मोर्चा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, फर्जी दस्तावेज से रह रहे

जौनपुर में नागरिक संघर्ष मोर्चा ने अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को जिलाध्यक्ष महेंद्र विश्वकर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। मोर्चा का आरोप है कि ये घुसपैठिए फर्जी आधार कार्ड और पहचान पत्र जैसे दस्तावेज बनवाकर जिले में रह रहे हैं। ये दस्तावेज कथित तौर पर कोलकाता या बंगाल के अन्य जिलों से बनवाए गए हैं। कई बांग्लादेशी शहर में कूड़ा बीनने का काम करते हैं। पूछने पर वे अपना ठिकाना भंडारी रेलवे स्टेशन बताते हैं, जबकि उनके दस्तावेज कोलकाता के होते हैं। वे किराए पर कमरा लेकर भी रहते हैं। महेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि ये घुसपैठिए स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। मोर्चा ने पुलिस से ऐसे लोगों को पहचान कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *