कानपुर के मोतीझील ग्राउंड में रविवार रात एल्विश यादव के ‘रंगीलो डांडिया रास’ कार्यक्रम में फैंस को निराशा हाथ लगी। कार्यक्रम का समय शाम 7 बजे रखा गया था, लेकिन एल्विश यादव रात करीब 10 बजे मंच पर पहुंचे। इसके करीब एक घंटे बाद रात 11 बजे शो खत्म कर लाइटें बंद करा दी गईं। इस बीच मंच पर पहुंचे फैंस को बाउंसर ने धक्का देकर मंच के नीचे गिरा दिया। एल्विश का इंतजार कर रहे कई फैंस ज्यादा देर होने के चलते कार्यक्रम स्थल से वापस लौट गए। वहीं, एल्विश के मंच पर पहुंचते ही फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मंच पर पहुंच गया फैन, बाउंसर ने धक्का देकर नीचे गिराया
शो के दौरान एक फैन एल्विश यादव से मिलने के लिए मंच पर पहुंच गया। सामने आए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वह एल्विश तक पहुंचने की कोशिश करता है। मंच पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसी दौरान एल्विश के साथ आए एक बाउंसर ने फैन को पकड़कर मंच से नीचे भीड़ की तरफ धक्का दे दिया। घटना का वीडियो अब सामने आया है। एल्विश बोले- शाम को ही आ गया था, यहां पहुंचने में हुई देरी
रात करीब 10 बजे मंच पर पहुंचे एल्विश यादव ने फैंस से बातचीत की। उन्होंने कहा कि वह शाम को ही कानपुर पहुंच गए थे, लेकिन कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में देरी हो गई।
एल्विश के देर से पहुंचने के कारण कार्यक्रम देखने पहुंचे फैंस करीब तीन घंटे तक उनका इंतजार करते रहे। रात 11 बजे बंद करा दी गईं लाइटें
एल्विश के मंच पर आने के करीब एक घंटे बाद ही कार्यक्रम खत्म कर दिया गया। रात 11 बजे लाइटें बंद करा दी गईं। इससे फैंस में नाराजगी देखने को मिली। कई लोग एल्विश को देखने के लिए एंट्री पास लेकर पहुंचे थे, लेकिन देर होने के कारण उन्होंने कार्यक्रम खत्म होने से पहले ही वापस लौटना शुरू कर दिया। फैंस का कहना था कि लंबे इंतजार के बाद एल्विश आए और कुछ ही देर में शो खत्म हो गया।

