चंदौली में केयरटेकर को 29 महीने से नहीं मिला मानदेय:बोलीं- दफ्तरों के चक्कर काटे, हर बार मिला सिर्फ आश्वासन

चंदौली में केयरटेकर को 29 महीने से नहीं मिला मानदेय:बोलीं- दफ्तरों के चक्कर काटे, हर बार मिला सिर्फ आश्वासन

चंदौली के रेवसां गांव के सामुदायिक शौचालय पर तैनात केयर टेकर सोना देवी पिछले 29 महीने से मानदेय के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रही हैं। उनका कहना है कि नियुक्ति के समय हर महीने छह हजार रुपए मानदेय देने का भरोसा दिया गया था, लेकिन लंबे समय से भुगतान नहीं हुआ है। सोना देवी के मुताबिक, उन्होंने अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाई, लेकिन मानदेय नहीं मिलने से परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। अधिकारियों से कई बार गुहार लगाने के बाद भी हर बार जल्द भुगतान कराने का आश्वासन देकर उन्हें लौटा दिया जाता है। तीन साल पहले हुई थी नियुक्ति सोना देवी ने बताया कि करीब तीन साल पहले उन्हें सामुदायिक शौचालय में केयर टेकर के रूप में तैनात किया गया था। नियुक्ति के दौरान उन्हें हर महीने छह हजार रुपए मानदेय मिलने की जानकारी दी गई थी। इसी उम्मीद में उन्होंने पूरी जिम्मेदारी से काम किया। 29 महीने से नहीं मिला भुगतान सोना देवी का कहना है कि करीब 29 महीने से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। इस दौरान वह लगातार सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटती रही हैं। हर बार अधिकारियों की ओर से जल्द भुगतान कराने का आश्वासन दिया गया, लेकिन अब तक खाते में पैसा नहीं पहुंचा। बोलीं- परिवार चलाना मुश्किल केयर टेकर ने बताया कि महंगाई के दौर में बिना मानदेय के परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। उन्हें उम्मीद थी कि नियमित मानदेय मिलने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी, लेकिन समय बीतने के साथ परेशानियां और बढ़ गईं। सकलडीहा के एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने बताया कि सोना देवी के मानदेय का भुगतान जल्द करा दिया जाएगा। इसके लिए पंचायत सचिव को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *