IND vs WI: भारत के खिलाफ 6 विकेट लेकर मचा दी थी सनसनी, वेस्टइंडीज के 5 सबसे खतरनाक गेंदबाज कौन

IND vs WI: भारत के खिलाफ 6 विकेट लेकर मचा दी थी सनसनी, वेस्टइंडीज के 5 सबसे खतरनाक गेंदबाज कौन

IND vs WI T20 Series 2026 Stats: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू होगी। सीरीज से पहले जानिए उन 5 वेस्टइंडीज गेंदबाजों के बारे में, जिन्होंने भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। 

IND vs WI T20 Series 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज की शुरुआत 6 अक्टूबर से लखनऊ में होगी। दोनों टीमों के बीच टी20 में रोमांचक टक्कर देखने को मिलने की उम्मीद है। वेस्टइंडीज ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 5 मैच जीते थे लेकिन सुपर 8 में लगातार 2 मैच हारने की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। दूसरी ओर टीम इंडिया ने पिछले दोनों टी20 वर्ल्डकप का खिताब तो जीता ही है, साथ ही एशियन गेम्स में लागातार 2 गोल्ड और एशिया कप का खिताब भी जीत चुकी है। इसके बावजूद वर्ल्ड चैंपियंस वेस्टइंडीज को कम आंकने की भूल नहीं करेगी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक टी20 इंटरनेशनल में मुकाबले एकतरफा रहे हैं और भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है। लेकिन इस दौरान वेस्टइंडीज के कुछ गेंदबाजों ने समय-समय पर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया है। सीरीज से पहले चलिए जानते हैं कि भारत के खिलाफ किन 5 गेंदबाजों ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *