ईन्दरोका कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो की समस्या से राहत:सड़क, सफाई और बेसहारा पशुओं से जुड़ी समस्याएं शामिल, प्रशासन अलर्ट

ईन्दरोका कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो की समस्या से राहत:सड़क, सफाई और बेसहारा पशुओं से जुड़ी समस्याएं शामिल, प्रशासन अलर्ट

जोधपुर शहर में आमजन अपनी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याएं लगातार दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर रहे हैं। इनमें सड़क, सफाई और बेसहारा पशुओं से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। लोगों की ओर से सामने लाई गई समस्याओं पर संबंधित विभागों की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है। कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है, जबकि कुछ समस्याएं अभी भी समाधान का इंतजार कर रही हैं।
भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… सफाई प्रभारी विजय कुमार बने ‘पब्लिक के स्टार’ ‘भास्कर समाधान’ पर मंगू सिंह राजवी मार्ग, ईन्दरोका कॉलोनी से अभिषेक बिश्नोई ने सीवरेज के ओवरफ्लो होकर बहने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि विद्याश्रम स्कूल के सामने, बी–रोड, पावटा में उनकी गली में सीवरेज के चैम्बर से गंदा पानी ओरफ्लो होकर सड़क और गली में बह रहा है। निगम को 4–5 बार शिकायत कर चुके हैं। समस्या पोस्ट होने के बाद वार्ड 83 के सफाई प्रभारी विजय कुमार ने समस्या का समाधान करवाते हुए चोक सीवरलाइन की सफाई करवाकर इसे ठीक करवा दिया। कॉलोनी में जमा बेसहारा पशुओं का झुंड हटवाया गुरु राजा राम नगर से रविंद्र कृपलानी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनकी कॉलोनी में बेसहारा पशुओं का झुंड जमा हो गया है। पशुओं के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी और हादसे का डर भी बना हुआ था। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए बेसहारा पशुओं को हटवा दिया गया। इससे कॉलोनी के लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है… स्कूल के पास गंदगी से बढ़ी परेशानी सालावास रोड से दीपक ने समस्या पोस्ट कर बताया कि स्कूल के पास काफी गंदगी हो रही है। यहां सफाई नहीं होने के कारण आसपास का माहौल खराब हो रहा है। स्कूल आने-जाने वाले बच्चों और स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द सफाई करवाने की मांग की है। सड़क पर गहरा गड्ढा, हादसे का डर रावत नगर, गुलाब नगर से भवानी सिंह शेखावत ने समस्या पोस्ट कर बताया कि सड़क पर गहरा गड्ढा हो गया है। गड्ढे के कारण वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी हो रही है और हादसे का डर बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से गड्ढे की मरम्मत करवाकर सड़क को ठीक करने की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1. ‘भास्कर समाधान’ बना प्रभावी मंच:3 साल से पीने के पानी को तरस रहे लोग, कहीं 2 साल से गड्‌ढे की समस्या बरकरार 2.’भास्कर समाधान’ पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.’भास्कर समाधान’: एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 4.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 5.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 6.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 7.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने ‘पब्लिक के स्टार 8.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 9.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 10.’भास्कर समाधान’ पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *