अजमेर शहर में लोग अपने आसपास की रोजमर्रा की समस्याओं को लेकर लगातार शिकायतें सामने ला रहे हैं। इनमें नाली की सफाई, बिजली के मीटर, स्ट्रीट लाइट और अस्पताल की सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। लोगों की ओर से बताई गई समस्याओं पर संबंधित विभागों की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है। कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है, जबकि कुछ समस्याओं के समाधान का अभी इंतजार है। पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… डॉ. अमित यादव बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ जेएलएन अस्पताल से आसिफ खान ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि अस्पताल में लिफ्ट बंद पड़ी हुई है। लिफ्ट बंद होने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को एक मंजिल से दूसरी मंजिल तक जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद जेएलएन अस्पताल के उप अधीक्षक डॉ. अमित यादव ने मामले में कार्रवाई करवाते हुए बंद लिफ्ट को ठीक करवा दिया। लिफ्ट शुरू होने के बाद मरीजों और उनके परिजनों को आने-जाने में राहत मिली। समस्या का समाधान करवाने के लिए डॉ. अमित यादव को आज का ‘स्टार ऑफिसर’ चुना गया। गुर्जर मोहल्ला में दो महीने से बंद स्ट्रीट लाइट हुई ठीक गुर्जर मोहल्ला, ज्योति स्टूडियो रोड से गंगा देवी ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि वार्ड नंबर-22 में करीब दो महीने से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हुई है। लाइट बंद होने के कारण रात के समय सड़क पर अंधेरा रहता था और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए स्ट्रीट लाइट को ठीक करवा दिया गया। लाइट चालू होने के बाद लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है… विनायक विहार में नाले में लंबे समय से जमा गंदगी विनायक विहार, दयानंद कॉलोनी से गौरव जैन ने समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र के नाले में काफी समय से गंदगी जमा है। सड़क की सफाई होने के बाद भी नाले की सफाई नहीं की जा रही है। गंदगी जमा रहने के कारण नाले की स्थिति खराब है और आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने संबंधित विभाग से नाले की सफाई करवाकर जमा गंदगी हटाने की मांग की है। गुर्जर मोहल्ला में शिकायतों के बाद भी टूटा मीटर ठीक नहीं हुआ गुर्जर मोहल्ला, ज्योति स्टूडियो रोड से गंगा देवी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि टाटा पावर में कई बार शिकायत करने के बाद भी उनका टूटा हुआ मीटर अभी तक ठीक नहीं किया गया है। मीटर खराब होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। लोगों ने संबंधित बिजली विभाग से मामले की जांच करवाकर टूटे मीटर को जल्द ठीक कराने की मांग की है। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। ‘भास्कर समाधान’ से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.‘भास्कर समाधान’ बना पब्लिक की आवाज:रोड लाइट, लो प्रेशर सप्लाई की समस्या सुलझी, बिजली पोल, तार और टूटे फैरो कवर पर कब होगा एक्शन? 2.जेईएन शाहीन बानो बनीं आज की ‘स्टार ऑफिसर’:अजमेर में सड़क, सफाई, पानी और आवारा पशुओं से जुड़ी समस्याएं सामने आईं 3.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की ‘स्टार ऑफिसर’:एकता नगर और लोंगिया मोहल्ले में लंबे समय से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू 4. जेईएन बीना बिड़ला बनीं आज की ‘स्टार ऑफिसर’:चार दिन से बंद थी स्ट्रीट लाइट, समस्या का हुआ समाधान 5.एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’:सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन सक्रिय 6. एईएन बीना बिड़ला बनीं आज की ‘स्टार ऑफिसर’:नाली, सफाई, स्ट्रीट लाइट और पानी की सप्लाई जैसी समस्याओं पर समाधान जारी 7.चार महीने से पाइपलाइन लीकेज की समस्या हुई हल:कचरा, गंदगी और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 8.मेडिकल कॉलेज के पास खराब सड़क हुई ठीक:पानी की पाइपलाइन, सफाई, स्ट्रीट लाइट और बिजली के तारों से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 9.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की ‘स्टार ऑफिसर’:अजमेर शहर में ‘भास्कर समाधान’ के जरिए लगातार पहुंच रही नागरिकों की समस्याएं 10.अशोक नगर में दो दिन बाद जली स्ट्रीट लाइट:झुके बिजली पोल, टूटी नालियां और तारों से खतरे की समस्याएं सामने आईं

