भास्कर न्यूज | सिमडेगा पाकरटांड़ में आयोजित केला कोपटा हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। फाइनल में पाकरटांड़ की टीम ने पिथरा सारूटोली की टीम को पेनल्टी शूटआउट में 4-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में डोभाबनी की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक भूषण बाड़ा और जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्हें शुभकामनाएं दीं। मौके पर विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है प्रतिभाओं को बेहतर मंच और उचित अवसर देने की। फुटबॉल जैसे खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और संघर्ष की सीख देते हैं। उन्होंने कहा कि सिमडेगा के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। ग्रामीण खेल आयोजनों से नई प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलता है। मौके पर पिथरा सारूटोली के खिलाड़ी अमृत बाड़ा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार भी पिथरा की टीम के एक खिलाड़ी को मिला। मौके पर विधायक ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। पुष्प अर्पित किए गए। उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है। यह युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण और बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने खिलाड़ियों से नियमित अभ्यास करने का आह्वान किया। हार-जीत से सीख लेकर आगे बढ़ने की बात कही। उन्होंने आयोजन समिति और खेल प्रेमियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में प्रमुख रजत लकड़ा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अजीत, खेल समिति के अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि भूषण राम, विश्वनाथ, हरिराम, हरि प्रसाद, सीताराम प्रसाद, ईश्वर, मुखिया दामोदर बिंझिया, खेल समिति की उपाध्यक्ष केशावती देवी, विधायक प्रतिनिधि लुसियन मिंज, अमजद खान, तिलका रमन, सत्येंद्र प्रसाद, समीर किंडो, संगीता लकड़ा, शीतल लकड़ा, थाना प्रभारी, उर्मिला केरकेरटा, शोभन तिग्गा सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण उपस्थित थे। भास्कर न्यूज | सिमडेगा पाकरटांड़ में आयोजित केला कोपटा हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। फाइनल में पाकरटांड़ की टीम ने पिथरा सारूटोली की टीम को पेनल्टी शूटआउट में 4-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में डोभाबनी की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक भूषण बाड़ा और जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्हें शुभकामनाएं दीं। मौके पर विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है प्रतिभाओं को बेहतर मंच और उचित अवसर देने की। फुटबॉल जैसे खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और संघर्ष की सीख देते हैं। उन्होंने कहा कि सिमडेगा के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। ग्रामीण खेल आयोजनों से नई प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलता है। मौके पर पिथरा सारूटोली के खिलाड़ी अमृत बाड़ा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार भी पिथरा की टीम के एक खिलाड़ी को मिला। मौके पर विधायक ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। पुष्प अर्पित किए गए। उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है। यह युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण और बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने खिलाड़ियों से नियमित अभ्यास करने का आह्वान किया। हार-जीत से सीख लेकर आगे बढ़ने की बात कही। उन्होंने आयोजन समिति और खेल प्रेमियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में प्रमुख रजत लकड़ा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अजीत, खेल समिति के अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि भूषण राम, विश्वनाथ, हरिराम, हरि प्रसाद, सीताराम प्रसाद, ईश्वर, मुखिया दामोदर बिंझिया, खेल समिति की उपाध्यक्ष केशावती देवी, विधायक प्रतिनिधि लुसियन मिंज, अमजद खान, तिलका रमन, सत्येंद्र प्रसाद, समीर किंडो, संगीता लकड़ा, शीतल लकड़ा, थाना प्रभारी, उर्मिला केरकेरटा, शोभन तिग्गा सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण उपस्थित थे।

