कैप्टन स्मित मच्छार को सम्मानित करने की मांग

कैप्टन स्मित मच्छार को सम्मानित करने की मांग

लोहरदगा|विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय पदाधिकारी अनिल कुमार गुप्ता ने अदम्य साहस का परिचय देने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को केंद्र सरकार से विशेष वीरता पुरस्कार से सम्मानित करने की मांग की। साथ ही उन्होंने घायल कैप्टन के शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि विमान के कॉकपिट पर गंभीर हमले के बाद घायल हुए कैप्टन ने अपनी जान की चिंता किए बिना विमान में सवार यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। विषम परिस्थितियों में उनकी सूझबूझ और साहस ने एक बड़े हवाई हादसे को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि उनकी वीरता केवल एक पायलट के कर्तव्य निर्वहन का उदाहरण नहीं, बल्कि देश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि कैप्टन स्मित मच्छार को राष्ट्रीय स्तर पर उचित वीरता सम्मान प्रदान किया जाए। उनके उत्कृष्ट साहस और कर्तव्यनिष्ठा को देश के सर्वोच्च मंच पर सम्मानित किया जाए। लोहरदगा|विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय पदाधिकारी अनिल कुमार गुप्ता ने अदम्य साहस का परिचय देने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को केंद्र सरकार से विशेष वीरता पुरस्कार से सम्मानित करने की मांग की। साथ ही उन्होंने घायल कैप्टन के शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि विमान के कॉकपिट पर गंभीर हमले के बाद घायल हुए कैप्टन ने अपनी जान की चिंता किए बिना विमान में सवार यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। विषम परिस्थितियों में उनकी सूझबूझ और साहस ने एक बड़े हवाई हादसे को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि उनकी वीरता केवल एक पायलट के कर्तव्य निर्वहन का उदाहरण नहीं, बल्कि देश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि कैप्टन स्मित मच्छार को राष्ट्रीय स्तर पर उचित वीरता सम्मान प्रदान किया जाए। उनके उत्कृष्ट साहस और कर्तव्यनिष्ठा को देश के सर्वोच्च मंच पर सम्मानित किया जाए।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *