डा. संजयन त्रिपाठी को सपा ज्वाइन करने के बाद सोशल मीडिया पर खूब समर्थन मिला है। लंबे समय से राजनीति में सक्रिय डा. संजयन त्रिपाठी के फेसबुक पेज पर 1 अक्टूबर की शाम लगभग 5 बजे तक जहां 33 हजार फॉलोवर थे, वहीं सपा ज्वाइन करने के बाद यह संख्या 83 हजार हो गई। यानी ढाई गुना से अधिक फॉलोवर बढ़ गए। नामांकन के बाद अपनी गाड़ी से भाजपा का झंडा उतारने के बाद भावुक होकर संजयन ने जो बयान दिया था, वह भी खूब वायरल हुआ। इस बयान से जुड़ी रील डा. संजयन ने अपने फेसबुक पेज पर अपलोड की थी। 4 दिनों में इस पेज पर ही 1 करोड़ 10 लाख लोगों ने उसे देख लिया है। उनके पेज पर अब तक का यह सर्वाधिक व्यूज है। एक निर्णय लेने से सोशल मीडिया पर मिला यह अपार समर्थन क्या वोट में तब्दील हो पाएगा, यह तो परिणाम के बाद ही पता चल सकेगा। डा. संजयन त्रिपाठी पिछले कई वर्षों से सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। तीन साल से तो शिक्षक एमएलसी की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद थी कि भाजपा से टिकट जरूर मिलेगा। बदलते समय को देखते हुए नेताओं ने सोशल मीडिया पर प्रचार शुरू कर दिया है। डा. संजयन का फेसबुक पेज भी नियमित रूप से अपडेट होता रहता था। यही कारण है कि पर्चा दाखिल करने वाले दिन यानी एक अक्टूबर तक संजयन के फेसबुक पेज पर 33 हजार फॉलोवर थे। लेकिन 2 अक्टूबर को जैसे ही उनका नाम फाइनल हुआ, फॉलोवर की संख्या बढ़ने लगी। 3 अक्टूबर को उनके सपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद उनके फॉलोवर की संख्या में अच्छी खासी बढ़ोत्तरी शुरू हो गई। 1 अक्टूबर की शाम तक उनके फेसबुक पेज पर 33 हजार फॉलोवर थे। लेकिन 2, 3 व 4 तारीख को उनके पेज पर खूब फॉलोवर बढ़े। 4 की रात को उनके पेज पर फॉलोवर की संख्या 83 हजार हो गई।
यानी 3 दिनों के भीतर 50 हजार लोगों ने उन्हें फॉलो किया है। सोशल मीडिया प मिले इस समर्थन ने डा. संजयन के समर्थकों का उत्साह भी बढ़ा दिया है। भाजपा के 25 नेताओं को अनफॉलो किया
एक ओर संजयन के फॉलोवर की संख्या में जहां इजाफा हुआ है वहीं उन्होंने लगभग 25 भाजपा नेताओं को अनफॉलो कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित सभी बड़े व कुछ स्थानीय नेता इसमें शामिल हैं। इस समय उनके पेज से 4 लोगों को फॉलो किया जा रहा है। जिसमें दो स्कूल समूह हैं और एक सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व दूसरा सपा का आधिकारिक फेसबुक पेज है।
भावुक होने का वीडियो हुआ वायरल अपनी गाड़ी से भाजपा का झंडा उतारने के बाद मीडिया से बातचीत में संजयन त्रिपाठी भावुक हो गए थे। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर इस वीडियो को पोस्ट किया था। अलग-अलग प्लेटफार्म पर तो यह वीडियो चल ही रही थी, केवल संजयन के पेज पर ही 4 अक्टूबर तक 1 करोड़ 10 लाख लोगों ने उस वीडियो को देख लिया था। इस वीडियो के चलते ही संजयन को सहानुभूति की आस भी है।

