पंजाब प्रदेश कांग्रेस पद से हटाए जाने के बाद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग साफ कर दिया कि चुप नहीं बैठेंगे। राजा वड़िंग ने अपने फ्यूचर प्लान पर काम करना शुरू कर दिया। 2027 में टिकट बंटवारे से पहले वड़िंग कांग्रेस में अपनी लॉबी को मजबूत करने में जुट गए। वड़िंग ने अपने गुट के सदस्यों को मैदान में डटे रहने को कह दिया है और उन्हें एक मैसेज भी दे दिया कि उनका साथ वो हर मोर्चे पर देंगे चाहे पार्टी प्लेटफार्म हो या फिर अन्य जगह। राजा वड़िंग अपनी लॉबी के नेताओं से मिलने के लिए चंडीगढ़ में एक नया दफ्तर खोलने जा रहे हैं। इसके लिए मंगलवार या बुधवार को उन्होंने अपने समर्थक नेताओं को चंडीगढ़ बुला दिया है। राजा वड़िंग की अपने समर्थकों के साथ यह बैठक गुप्त तरीके से होगी और उसी मीटिंग में वो अपनी फ्यूचर प्लानिंग करेंगे। राजा वड़िंग ने एक इंटरव्यू में साफ कर दिया कि वो घास नहीं काटेंगे राजनीति ही करेंगे। क्या है राजा वड़िंग की फ्यूचर प्लानिंग जानिए… बघेल से मिलकर विरोधियों को चिढ़ाया
राजा वड़िंग और पंजाब प्रभारी रहे भूपेश बघेल की केमिस्ट्री खूब जुड़ी रही और इसी वजह से वो बघेल चन्नी गुट के निशाने पर रहे। बघेल को पंजाब प्रभारी पद से हटाए जाने के बाद चन्नी गुट ने खुशी जाहिर की और राजा वड़िंग को हटाए जाने के बाद चन्नी गुट के नेताओं ने परगट सिंह के स्वागत के लिए बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाने शुरू कर दिए। राजा वड़िंग ने भी विरोधी गुट को करारा जवाब दिया और वो प्रधान पद से हटने के बाद भूपेश बघेल से मिलने पहुंच गए। मिलने के बाद उन्होंने बाकायदा सोशल मीडिया पर उनकी फोटो भी पोस्ट की।

