बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर चुनाव है। पटना स्नातक सीट से जदयू के नीरज कुमार, तिरहुत स्नातक से अभिषेक झा, कोसी स्नातक से कांग्रेस के मनोज जायसवाल और जन सुराज के डॉ. रजनीश रंजन समेत कई प्रत्याशी पर्चा दाखिल करेंगे। सबसे ज्यादा नजर पटना स्नातक सीट पर है, जहां जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार को अपनी ही पार्टी के मोकामा विधायक अनंत सिंह के खुले विरोध कर रहे हैं। पटना स्नातक सीट से NDA समर्थित जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार आज नामांकन दाखिल करेंगे। कार्यक्रम के मुताबिक, वे सुबह 10:15 बजे ऑफिसर्स फ्लैट, राजवंशीनगर से निकलेंगे। उनका काफिला पंचरूपी मंदिर, पटना हाईकोर्ट, इनकम टैक्स गोलंबर, तारामंडल, मौर्यालोक और सिटी सेंटर-पुलिस लाइन होते हुए अखंड वासनी मंदिर पहुंचेगा। सुबह 11:55 बजे गोलघर के पास अखंड वासनी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे पटना आयुक्त कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन के बाद करीब 1:30 बजे छज्जू बाग स्थित दादी जी सती मंदिर पहुंचेंगे और नामांकन में आए समर्थकों व शुभचिंतकों से मुलाकात करेंगे। अनंत सिंह कर रहे जनसुराज कैंडिडेट का प्रचार नीरज का नामांकन ऐसे समय हो रहा है, जब जदयू के मोकामा विधायक अनंत सिंह ने उनके खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल रखा है। अनंत सिंह नीरज की जगह जन सुराज के उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। 1 अक्टूबर को वे अनुज सिंह के नामांकन में भी शामिल हुए थे और रोड शो किया था। अनंत बोले- नीतीश को मानता हूं, लेकिन नीरज से पुराना हिसाब है अनंत सिंह ने नीरज कुमार के विरोध को लेकर कहा है कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मानते हैं और उनके लिए उन्होंने काफी कुछ किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को बनाया है और वे उनके दीवाने हैं। लेकिन नीरज के साथ अपने पुराने विवाद को लेकर उनका कहना है कि जब वे विधानसभा चुनाव लड़ रहे थे, तब नीरज ने उनके खिलाफ काम किया था। अनंत सिंह का कहना है कि अगर पार्टी में कोई नीति और नियम है तो वह सभी के लिए समान होना चाहिए। उन्होंने यहां तक कहा कि “पार्टी रहे या ना रहे, मैं किसी का कर्मचारी नहीं हूं। अनंत सिंह ने जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह के पक्ष में नवादा और नालंदा में भी प्रचार किया। नवादा के वारिसलीगंज में उन्होंने लोगों से अनुज सिंह को समर्थन देने की अपील करते हुए कहा कि उन्हें इतना वोट मिले कि पेटी भर जाए और विरोधी की जमानत जब्त हो जाए। नीतीश ने नीरज को सौंपा सिंबल, कहा- अच्छे से लड़ो और जीतो अनंत सिंह के विरोध के बीच जदयू नेतृत्व ने नीरज कुमार के समर्थन में अपना रुख साफ कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने नीरज कुमार को पार्टी का चुनावी प्रपत्र सौंपा। इसके बाद नीरज ने नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार ने उन्हें चुनाव में मजबूती से लड़ने और जीतने के लिए प्रयास करने का संदेश दिया। नीरज ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। अब जदयू की ओर से स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने भी नीरज के समर्थन में खुलकर बयान दिया है। 4 अक्टूबर को पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद निशांत ने कहा कि नीरज कुमार ही NDA के अधिकृत उम्मीदवार हैं और कार्यकर्ताओं को उन्हें पूरी ताकत से जिताना चाहिए। आज मुजफ्फरपुर में अभिषेक झा भी भरेंगे पर्चा तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से NDA समर्थित जदयू प्रत्याशी अभिषेक झा भी आज नामांकन करेंगे। वे सुबह 11 बजे मुजफ्फरपुर में नामांकन दाखिल करेंगे। इसके बाद मुजफ्फरपुर क्लब मैदान में ‘आशीर्वाद समागम’ का कार्यक्रम रखा गया है। अभिषेक झा जदयू के घोषित उम्मीदवार हैं। पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार ने उन्हें भी NDA समर्थित जदयू प्रत्याशी का प्रपत्र सौंपा है। कांग्रेस के मनोज जायसवाल और जन सुराज के डॉ. रजनीश कोसी स्नातक सीट पर आज कांग्रेस के मनोज कुमार जायसवाल और जन सुराज के डॉ. रजनीश रंजन नामांकन करेंगे। मनोज जायसवाल अररिया के फारबिसगंज के रहने वाले हैं और 1990 से कांग्रेस से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। कांग्रेस ने उन्हें कोसी स्नातक सीट से उतारा है। वहीं जन सुराज ने डॉ. रजनीश रंजन को प्रत्याशी बनाया है।। इस सीट से भाजपा के मौजूदा MLC डॉ. एनके यादव और RJD के नितेश कुमार यादव पहले ही नामांकन दाखिल कर चुके हैं। पटना में कांग्रेस के असदुल्लाह और संजय यादव करेंगे नामांकन कांग्रेस ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए पांच सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं। इनमें पटना स्नातक से डॉ. असदुल्लाह खान और पटना शिक्षक सीट से संजय यादव शामिल हैं। कांग्रेस के पांचों प्रत्याशियों के आज 5 अक्टूबर को नामांकन करने की जानकारी सामने आई है। पटना स्नातक सीट पर कांग्रेस के असदुल्लाह खान के सामने RJD के दिलीप कुमार और जदयू के नीरज कुमार मैदान में हैं। जन सुराज ने यहां डॉ. अनुज सिंह को उम्मीदवार बनाया है, जिन्हें अनंत सिंह का समर्थन मिल रहा है। दरभंगा में कांग्रेस के रजनीकांत पाठक और मदन मोहन झा कांग्रेस की ओर से दरभंगा स्नातक सीट पर रजनीकांत पाठक और दरभंगा शिक्षक सीट पर पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व मौजूदा MLC डॉ. मदन मोहन झा नामांकन करेंगे। दरभंगा शिक्षक सीट पर RJD ने अब कुमर राय को भी उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस के मदन मोहन झा और CPI के रामदेव राय पहले से मैदान में हैं। इससे इस सीट पर महागठबंधन के घटक दलों के बीच भी मुकाबला बन गया है। दरभंगा स्नातक सीट पर कांग्रेस के रजनीकांत पाठक के सामने RJD के अनिल कुमार झा हैं। इस सीट पर पहले ही कुछ निर्दलीय उम्मीदवार नामांकन कर चुके हैं। सारण शिक्षक सीट पर RLM के राम पुकार पर्चा भरेंगे सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में RLM नेता राम पुकार सिन्हा भी आज नामांकन करने वाले हैं। हालांकि उन्हें NDA का आधिकारिक उम्मीदवार नहीं माना जा रहा है। इस सीट पर NDA की ओर से जदयू ने आनंद पुष्कर को उम्मीदवार बनाया है। सारण शिक्षक सीट पर RJD के प्रो. जयराम यादव, जन सुराज के अफाक अहमद और अन्य उम्मीदवार भी मैदान में हैं। 8 सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान, 6 अक्टूबर तक नामांकन बिहार विधान परिषद की चार स्नातक और चार शिक्षक सीटों के लिए चुनाव हो रहा है। सीटों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी स्नातक तथा पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। मतदान 23 अक्टूबर को होगा और मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है। बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर चुनाव है। पटना स्नातक सीट से जदयू के नीरज कुमार, तिरहुत स्नातक से अभिषेक झा, कोसी स्नातक से कांग्रेस के मनोज जायसवाल और जन सुराज के डॉ. रजनीश रंजन समेत कई प्रत्याशी पर्चा दाखिल करेंगे। सबसे ज्यादा नजर पटना स्नातक सीट पर है, जहां जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार को अपनी ही पार्टी के मोकामा विधायक अनंत सिंह के खुले विरोध कर रहे हैं। पटना स्नातक सीट से NDA समर्थित जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार आज नामांकन दाखिल करेंगे। कार्यक्रम के मुताबिक, वे सुबह 10:15 बजे ऑफिसर्स फ्लैट, राजवंशीनगर से निकलेंगे। उनका काफिला पंचरूपी मंदिर, पटना हाईकोर्ट, इनकम टैक्स गोलंबर, तारामंडल, मौर्यालोक और सिटी सेंटर-पुलिस लाइन होते हुए अखंड वासनी मंदिर पहुंचेगा। सुबह 11:55 बजे गोलघर के पास अखंड वासनी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे पटना आयुक्त कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन के बाद करीब 1:30 बजे छज्जू बाग स्थित दादी जी सती मंदिर पहुंचेंगे और नामांकन में आए समर्थकों व शुभचिंतकों से मुलाकात करेंगे। अनंत सिंह कर रहे जनसुराज कैंडिडेट का प्रचार नीरज का नामांकन ऐसे समय हो रहा है, जब जदयू के मोकामा विधायक अनंत सिंह ने उनके खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल रखा है। अनंत सिंह नीरज की जगह जन सुराज के उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। 1 अक्टूबर को वे अनुज सिंह के नामांकन में भी शामिल हुए थे और रोड शो किया था। अनंत बोले- नीतीश को मानता हूं, लेकिन नीरज से पुराना हिसाब है अनंत सिंह ने नीरज कुमार के विरोध को लेकर कहा है कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मानते हैं और उनके लिए उन्होंने काफी कुछ किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को बनाया है और वे उनके दीवाने हैं। लेकिन नीरज के साथ अपने पुराने विवाद को लेकर उनका कहना है कि जब वे विधानसभा चुनाव लड़ रहे थे, तब नीरज ने उनके खिलाफ काम किया था। अनंत सिंह का कहना है कि अगर पार्टी में कोई नीति और नियम है तो वह सभी के लिए समान होना चाहिए। उन्होंने यहां तक कहा कि “पार्टी रहे या ना रहे, मैं किसी का कर्मचारी नहीं हूं। अनंत सिंह ने जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह के पक्ष में नवादा और नालंदा में भी प्रचार किया। नवादा के वारिसलीगंज में उन्होंने लोगों से अनुज सिंह को समर्थन देने की अपील करते हुए कहा कि उन्हें इतना वोट मिले कि पेटी भर जाए और विरोधी की जमानत जब्त हो जाए। नीतीश ने नीरज को सौंपा सिंबल, कहा- अच्छे से लड़ो और जीतो अनंत सिंह के विरोध के बीच जदयू नेतृत्व ने नीरज कुमार के समर्थन में अपना रुख साफ कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने नीरज कुमार को पार्टी का चुनावी प्रपत्र सौंपा। इसके बाद नीरज ने नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार ने उन्हें चुनाव में मजबूती से लड़ने और जीतने के लिए प्रयास करने का संदेश दिया। नीरज ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। अब जदयू की ओर से स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने भी नीरज के समर्थन में खुलकर बयान दिया है। 4 अक्टूबर को पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद निशांत ने कहा कि नीरज कुमार ही NDA के अधिकृत उम्मीदवार हैं और कार्यकर्ताओं को उन्हें पूरी ताकत से जिताना चाहिए। आज मुजफ्फरपुर में अभिषेक झा भी भरेंगे पर्चा तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से NDA समर्थित जदयू प्रत्याशी अभिषेक झा भी आज नामांकन करेंगे। वे सुबह 11 बजे मुजफ्फरपुर में नामांकन दाखिल करेंगे। इसके बाद मुजफ्फरपुर क्लब मैदान में ‘आशीर्वाद समागम’ का कार्यक्रम रखा गया है। अभिषेक झा जदयू के घोषित उम्मीदवार हैं। पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार ने उन्हें भी NDA समर्थित जदयू प्रत्याशी का प्रपत्र सौंपा है। कांग्रेस के मनोज जायसवाल और जन सुराज के डॉ. रजनीश कोसी स्नातक सीट पर आज कांग्रेस के मनोज कुमार जायसवाल और जन सुराज के डॉ. रजनीश रंजन नामांकन करेंगे। मनोज जायसवाल अररिया के फारबिसगंज के रहने वाले हैं और 1990 से कांग्रेस से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। कांग्रेस ने उन्हें कोसी स्नातक सीट से उतारा है। वहीं जन सुराज ने डॉ. रजनीश रंजन को प्रत्याशी बनाया है।। इस सीट से भाजपा के मौजूदा MLC डॉ. एनके यादव और RJD के नितेश कुमार यादव पहले ही नामांकन दाखिल कर चुके हैं। पटना में कांग्रेस के असदुल्लाह और संजय यादव करेंगे नामांकन कांग्रेस ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए पांच सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं। इनमें पटना स्नातक से डॉ. असदुल्लाह खान और पटना शिक्षक सीट से संजय यादव शामिल हैं। कांग्रेस के पांचों प्रत्याशियों के आज 5 अक्टूबर को नामांकन करने की जानकारी सामने आई है। पटना स्नातक सीट पर कांग्रेस के असदुल्लाह खान के सामने RJD के दिलीप कुमार और जदयू के नीरज कुमार मैदान में हैं। जन सुराज ने यहां डॉ. अनुज सिंह को उम्मीदवार बनाया है, जिन्हें अनंत सिंह का समर्थन मिल रहा है। दरभंगा में कांग्रेस के रजनीकांत पाठक और मदन मोहन झा कांग्रेस की ओर से दरभंगा स्नातक सीट पर रजनीकांत पाठक और दरभंगा शिक्षक सीट पर पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व मौजूदा MLC डॉ. मदन मोहन झा नामांकन करेंगे। दरभंगा शिक्षक सीट पर RJD ने अब कुमर राय को भी उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस के मदन मोहन झा और CPI के रामदेव राय पहले से मैदान में हैं। इससे इस सीट पर महागठबंधन के घटक दलों के बीच भी मुकाबला बन गया है। दरभंगा स्नातक सीट पर कांग्रेस के रजनीकांत पाठक के सामने RJD के अनिल कुमार झा हैं। इस सीट पर पहले ही कुछ निर्दलीय उम्मीदवार नामांकन कर चुके हैं। सारण शिक्षक सीट पर RLM के राम पुकार पर्चा भरेंगे सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में RLM नेता राम पुकार सिन्हा भी आज नामांकन करने वाले हैं। हालांकि उन्हें NDA का आधिकारिक उम्मीदवार नहीं माना जा रहा है। इस सीट पर NDA की ओर से जदयू ने आनंद पुष्कर को उम्मीदवार बनाया है। सारण शिक्षक सीट पर RJD के प्रो. जयराम यादव, जन सुराज के अफाक अहमद और अन्य उम्मीदवार भी मैदान में हैं। 8 सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान, 6 अक्टूबर तक नामांकन बिहार विधान परिषद की चार स्नातक और चार शिक्षक सीटों के लिए चुनाव हो रहा है। सीटों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी स्नातक तथा पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। मतदान 23 अक्टूबर को होगा और मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है।

