बिहार दारोगा भर्ती परीक्षा रद्द, आज अभ्यर्थी करेंगे प्रदर्शन:गांधी मैदान से लोक सेवक आवास का करेंगे घेराव, कहा- 7 दिनों से धरने पर; मांगें नहीं सुनीं

बिहार दारोगा भर्ती परीक्षा रद्द, आज अभ्यर्थी करेंगे प्रदर्शन:गांधी मैदान से लोक सेवक आवास का करेंगे घेराव, कहा- 7 दिनों से धरने पर; मांगें नहीं सुनीं

पटना में 1799 पदों वाली दरोगा भर्ती की मेंस परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में अभ्यर्थी आज सड़क पर उतरेंगे। 10,789 सफल अभ्यर्थियों ने गांधी मैदान से लोक सेवक आवास तक प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। प्रदर्शन की शुरुआत गांधी मैदान के गेट नंबर-10 से सुबह 11 बजे से होगी। इसके बाद अभ्यर्थी जेपी गोलंबर, डाकबंगला, तारामंडल, इनकम टैक्स गोलंबर और बिहार म्यूजियम होते हुए मुख्यमंत्री आवास यानी लोक सेवक आवास की ओर जाएंगे। अभ्यर्थियों का कहना है कि वे पिछले सात दिनों से गर्दनीबाग धरना स्थल पर अपनी मांगों को लेकर बैठे हैं, लेकिन अब तक उनकी बात नहीं सुनी गई है। प्रदर्शन को देखते हुए पटना में सुरक्षा बढ़ाई गई अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को देखते हुए पटना पुलिस की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रदर्शन वाले रूट पर जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके साथ ही वाटर कैनन की गाड़ियां और राइट कंट्रोल व्हीकल भी तैयार रखे गए हैं। पुलिस की ओर से प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जवानों की तैनाती की गई है। मेंस रद्द करने का नोटिस वापस लेने की मांग अभ्यर्थियों की सबसे बड़ी मांग 1799 पदों की भर्ती की मेंस परीक्षा रद्द करने का नोटिस वापस लेने की है। उनका कहना है कि पीटी परीक्षा के बाद उन्होंने मेंस की तैयारी की और परीक्षा दी। मेंस में सफल होने के बाद वे पिछले कई महीनों से फिजिकल परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। अब अचानक परीक्षा रद्द होने से पूरी भर्ती प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों के सामने असमंजस की स्थिति बन गई है। ‘हमारी क्या गलती है?’ पटना की अभ्यर्थी निधि का कहना है कि उन्होंने जनवरी में पीटी और मई में मेंस परीक्षा दी थी। पिछले करीब चार महीने से गांधी मैदान में सुबह फिजिकल की तैयारी कर रही थीं। अचानक परीक्षा रद्द करने का नोटिस जारी कर दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि इसमें अभ्यर्थियों की क्या गलती है। वहीं वैशाली के गौरव कुमार ने कहा कि ‘अपरिहार्य कारणों’ से परीक्षा रद्द करने की बात कही गई है, लेकिन अभ्यर्थियों को कारण स्पष्ट नहीं बताया गया है। उन्होंने कहा कि वे लोग पिछले कई दिनों से धरना दे रहे हैं और अब अपनी आवाज सरकार और आयोग तक पहुंचाने के लिए आज गांधी मैदान से मार्च करेंगे। पटना में 1799 पदों वाली दरोगा भर्ती की मेंस परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में अभ्यर्थी आज सड़क पर उतरेंगे। 10,789 सफल अभ्यर्थियों ने गांधी मैदान से लोक सेवक आवास तक प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। प्रदर्शन की शुरुआत गांधी मैदान के गेट नंबर-10 से सुबह 11 बजे से होगी। इसके बाद अभ्यर्थी जेपी गोलंबर, डाकबंगला, तारामंडल, इनकम टैक्स गोलंबर और बिहार म्यूजियम होते हुए मुख्यमंत्री आवास यानी लोक सेवक आवास की ओर जाएंगे। अभ्यर्थियों का कहना है कि वे पिछले सात दिनों से गर्दनीबाग धरना स्थल पर अपनी मांगों को लेकर बैठे हैं, लेकिन अब तक उनकी बात नहीं सुनी गई है। प्रदर्शन को देखते हुए पटना में सुरक्षा बढ़ाई गई अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को देखते हुए पटना पुलिस की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रदर्शन वाले रूट पर जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके साथ ही वाटर कैनन की गाड़ियां और राइट कंट्रोल व्हीकल भी तैयार रखे गए हैं। पुलिस की ओर से प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जवानों की तैनाती की गई है। मेंस रद्द करने का नोटिस वापस लेने की मांग अभ्यर्थियों की सबसे बड़ी मांग 1799 पदों की भर्ती की मेंस परीक्षा रद्द करने का नोटिस वापस लेने की है। उनका कहना है कि पीटी परीक्षा के बाद उन्होंने मेंस की तैयारी की और परीक्षा दी। मेंस में सफल होने के बाद वे पिछले कई महीनों से फिजिकल परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। अब अचानक परीक्षा रद्द होने से पूरी भर्ती प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों के सामने असमंजस की स्थिति बन गई है। ‘हमारी क्या गलती है?’ पटना की अभ्यर्थी निधि का कहना है कि उन्होंने जनवरी में पीटी और मई में मेंस परीक्षा दी थी। पिछले करीब चार महीने से गांधी मैदान में सुबह फिजिकल की तैयारी कर रही थीं। अचानक परीक्षा रद्द करने का नोटिस जारी कर दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि इसमें अभ्यर्थियों की क्या गलती है। वहीं वैशाली के गौरव कुमार ने कहा कि ‘अपरिहार्य कारणों’ से परीक्षा रद्द करने की बात कही गई है, लेकिन अभ्यर्थियों को कारण स्पष्ट नहीं बताया गया है। उन्होंने कहा कि वे लोग पिछले कई दिनों से धरना दे रहे हैं और अब अपनी आवाज सरकार और आयोग तक पहुंचाने के लिए आज गांधी मैदान से मार्च करेंगे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *