ASI, डॉक्टर-साध्वी समेत 50+ महिलाओं के अश्लील VIDEO बनाए:सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती; स्क्रीन रिकॉर्डर ऐप से करता था रिकॉर्डिंग

ASI, डॉक्टर-साध्वी समेत 50+ महिलाओं के अश्लील VIDEO बनाए:सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती; स्क्रीन रिकॉर्डर ऐप से करता था रिकॉर्डिंग

ग्वालियर पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं को जाल में फंसाने वाले युवक को पकड़ा है। उसके मोबाइल से 50 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। इनमें MP और UP के अलग-अलग शहरों की महिलाएं शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी 40-50 साल की विधवा, तलाकशुदा और अविवाहित महिलाओं से दोस्ती करता था। वीडियो कॉल पर आपत्तिजनक हरकतें करवाकर उनकी रिकॉर्डिंग करता था। टारगेट की गई महिलाओं में पुलिस एएसआई, डॉक्टर और साध्वी भी शामिल हैं। आरोपी की पहचान योगेश गुप्ता के रूप में आरोपी सिटी सेंटर के सारिका नगर निवासी 40 वर्षीय योगेश गुप्ता है। वह पानी का प्लांट चलाता है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं से संपर्क बनाता था। सनातन सेना की सूचना पर पकड़ा गया सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती शुक्ला और सदस्य मुकेश शर्मा को एक महिला कार्यकर्ता ने योगेश की गतिविधियों की जानकारी दी थी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उसे मुलाकात के बहाने बुलाकर पकड़ लिया। मोबाइल की जांच के दौरान वीडियो मिलने पर उसे विश्वविद्यालय पुलिस को सौंपा गया। रिकॉर्डिंग के लिए स्क्रीन रिकॉर्डर और स्पाई कैमरा वीडियो कॉल के दौरान आरोपी स्क्रीन रिकॉर्डर ऐप का इस्तेमाल करता था। पुलिस को स्पाई कैमरे से रिकॉर्डिंग किए जाने की जानकारी भी मिली है। वह इन रिकॉर्डिंग को अपने पास सुरक्षित रखता था। पुलिस को उसके मोबाइल में एक वीडियो मिला है, जिसमें वह अपनी एक महिला मित्र के साथ वीडियो शूट करता नजर आ रहा है। पुलिस मोबाइल में मिले रिकॉर्ड की जांच कर रही है। संपर्क नंबरों से महिलाओं तक पहुंचेगी पुलिस पुलिस मोबाइल से मिले संपर्क नंबरों के आधार पर संबंधित महिलाओं से संपर्क कर रही है। आरोपी के लैपटॉप में मिले डेटा को भी खंगाला जा रहा है। जांच का फोकस यह पता लगाने पर है कि रिकॉर्डिंग के बाद महिलाओं पर दबाव बनाया गया या उनसे पैसे मांगे गए। झांसी की महिला देगी शिकायत झांसी की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराने की सहमति दी है। उसके रविवार रात ग्वालियर पहुंचने के बाद पुलिस एफआईआर दर्ज कर सकती है। सीएसपी रवि भदौरिया ने बताया- सनातन सेना की सूचना पर युवक को पकड़ा गया है। मामले में पूछताछ की जा रही है। संपर्क नंबरों के आधार पर महिलाओं से बात कर ब्लैकमेलिंग और दबाव के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *