बुजुर्ग महिला को एमआईसी सदस्य ने गोद में उठाया:11 बुजुर्ग महिलाओं को रथ में घुमाया, 85 साल की कोमलबाई का मनाया जन्मदिन

बुजुर्ग महिला को एमआईसी सदस्य ने गोद में उठाया:11 बुजुर्ग महिलाओं को रथ में घुमाया, 85 साल की कोमलबाई का मनाया जन्मदिन

इंदौर के वार्ड-47 में सेवा पखवाड़े के दौरान बुजुर्गों के सम्मान का ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। गोमा की फेल स्थित कबीर चौक में आयोजित कार्यक्रम में एक बुजुर्ग महिला चलने में असमर्थ थीं। यह देखकर एमआईसी सदस्य एवं पार्षद नंदकिशोर पहाड़िया ने उन्हें गोद में उठाया और घुमाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा पखवाड़े के तहत वार्ड में बुजुर्ग महिलाओं के सम्मान का आयोजन किया गया था। 11 बुजुर्ग महिलाओं को रथ में बैठाकर ढोल-नगाड़ों के साथ गोमा की फेल क्षेत्र में भ्रमण कराया गया। इसके बाद सभी महिलाओं को राशन किट भी वितरित की गईं। 85 साल की कोमलबाई का मनाया जन्मदिन
कार्यक्रम में 85 वर्षीय कोमल बाई सेरिया का जन्मदिन भी मनाया गया। इस दौरान उन्हें सम्मानित कर केक काटा गया। कोमल बाई का मकान जीर्ण-शीर्ण हालत में है। उनका एक बेटा विशेष मानसिक स्थिति से जूझ रहा है। स्थिति की जानकारी मिलने पर पार्षद पहाड़िया ने मकान बनवाने की पहल का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहे। विधायक महेंद्र हार्डिया के मार्गदर्शन में हुए आयोजन में पहाड़िया ने कहा कि संगठन के निर्देश पर सेवा पखवाड़े के तहत स्वास्थ्य शिविर, वृद्धाश्रम और जरूरतमंदों के बीच सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में वार्ड की बुजुर्ग महिलाओं को सम्मान और सहयोग दिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *