मंदसौर में कल 4 घंटे बिजली कटौती:प्रेम कॉलोनी, शगुन गार्डन समेत कई इलाकों में सप्लाई बंद रहेगी, 1,914 उपभोक्ता प्रभावित होंगे

मंदसौर में कल 4 घंटे बिजली कटौती:प्रेम कॉलोनी, शगुन गार्डन समेत कई इलाकों में सप्लाई बंद रहेगी, 1,914 उपभोक्ता प्रभावित होंगे

मंदसौर शहर में सोमवार यानी कल 4 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली लाइनों के मानसून मेंटेनेंस के लिए यह शटडाउन किया जाएगा। डीआरपी लाइन फीडर पर सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक मेंटेनेंस का काम चलेगा। इन इलाकों में बिजली सप्लाई रहेगी बंद मेंटेनेंस के दौरान स्टेडियम उपकेंद्र से जुड़े कई इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इनमें नया रेलवे स्टेशन रोड, प्रेम कॉलोनी, शगुन गार्डन, बसेर कॉलोनी, राजाराम क्षेत्र, पुलिस लाइन, जिला जेल, चकवर्ती कॉलोनी, सरस्वती नगर और एसबीआई बैंक के आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। शटडाउन से करीब 1,914 उपभोक्ता प्रभावित होंगे। विभाग ने लोगों से जरूरी बिजली संबंधी काम शटडाउन से पहले निपटा लेने की अपील की है। मेंटेनेंस का काम जल्दी पूरा होने पर बिजली तय समय से पहले भी चालू की जा सकती है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *