धान के खेतों में सांपों ने तीन किसानों को डसा:अलग-अलग घटनाओं में हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया

धान के खेतों में सांपों ने तीन किसानों को डसा:अलग-अलग घटनाओं में हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया

बरेली में धान के खेतों में काम कर रहे किसानों के लिए सांपों का खतरा बढ़ गया है। रविवार सुबह अलग-अलग इलाकों में तीन किसानों को सांप ने डस लिया। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। शीशगढ़ के केमरिया गांव के 45 साल के चंद्रसेन सुबह खेत में धान काट रहे थे। इसी दौरान धान में बैठे सांप ने उनके हाथ में डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार वाले उन्हें जिला अस्पताल ले गए। सीबीगंज के बल्ला कोठा गांव के 34 साल के कंधई लाल भी सुबह धान की फसल देखने खेत गए थे। खेत में बैठे सांप ने उनके पैर में डस लिया। परिवार वालों ने उन्हें जिला अस्पताल में दाखिल कराया। तीसरी घटना भमौरा के नौगवां ठाकुरान गांव की है। 60 साल के कृपाल सुबह खेत में धान में पानी लगाने गए थे। पाइप उठाते समय उसमें बैठे सांप ने उनके हाथ में डस लिया। उन्हें पहले भमौरा सीएचसी ले जाया गया, फिर जिला अस्पताल भेज दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *