कपूरथला सीआईए टीम ने नशा तस्कर को पकड़ा:150 ग्राम हेरोइन बरामद, आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया

कपूरथला सीआईए टीम ने नशा तस्कर को पकड़ा:150 ग्राम हेरोइन बरामद, आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया

कपूरथला सीआईए (CIA) स्टाफ की टीम ने नशा विरोधी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को 150 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर कपूरथला में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर रमन कुमार ने बताया कि एएसआई केवल सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम गांव शेखूपुर से ढुड़ियावाल होते हुए सैदोवाल की तरफ गश्त पर जा रही थी। जब पुलिस टीम रेलवे फाटक के पास पहुंची, तो वहां खड़ा एक युवक पुलिस गाड़ी को देखकर घबरा गया और मौके से भागने की कोशिश करने लगा। जेब से लिफाफा फेंककर की बचने की कोशिश, 150 ग्राम हेरोइन बरामद संदेह होने पर पुलिस कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर युवक को धर दबोचा। पकड़े जाने के डर से युवक ने अपनी पैंट की जेब से एक लिफाफा निकालकर सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस टीम ने जब लिफाफे को कब्जे में लेकर जांच की, तो उसमें से 150 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान राजवीर सिंह (पुत्र गुरनाम सिंह), निवासी लोहियां खास (जालंधर) के रूप में हुई है। सप्लाई चेन खंगालने में जुटी पुलिस सीआईए इंचार्ज रमन कुमार ने बताया कि अदालत से मिले 2 दिन के पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की जाएगी। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह यह नशीला पदार्थ कहां से लेकर आया था और इसे किसे सप्लाई करने जा रहा था। रिमांड के दौरान नशा तस्करी की इस मुख्य सप्लाई चेन से जुड़े अन्य तस्करों को लेकर अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *