छतरपुर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में तालिब सौदागर और उनकी पत्नी पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना कल रात करीब 8 बजे हुई थी। कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने रानी तलैया निवासी अन्नी उर्फ मेहताब खान को गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरा आरोपी टीपू करिया फरार है। उसकी तलाश में छापेमारी जारी है। घटना के बाद पुलिस ने मौके की जांच की। पीड़ित के घर के पास फायरिंग के निशान मिले हैं। एक बुर्के में भी गोली के निशान मिले हैं, जिन्हें जांच में शामिल किया गया। शुरुआती जांच में पीड़ित और आरोपियों के बीच सीधा संबंध नहीं मिला है। पुलिस पुरानी रंजिश समेत अन्य संभावित वजहों की जांच कर रही है। कॉन्ट्रैक्ट किलिंग को ध्यान में रखकर भी जांच की जा रही है।

