सहरसा के प्रसिद्ध संत बाबा कारू खिरहरी धाम से जुड़े न्यासधारी (ट्रस्टी) नियुक्ति विवाद के बीच गोलीबारी की घटना सामने आई है। घटना से नाराज ग्रामीण एकजुट होकर बाबा कारू खिरहरी मंदिर परिसर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने एक गाड़ी में आग लगा दी। गाड़ी धू-धूकर जल गई। घटना के बाद पुलिस मंदिर परिसर में कैंप कर रही है। सदर एसडीपीओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है। पुलिस गोलीबारी और गाड़ी में आग लगाए जाने की घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। न्यासधारी नियुक्ति को लेकर पहले से चल रहा विवाद बाबा कारू खिरहरी धाम के वर्तमान न्यासधारी नीरज कुमार उर्फ निरंजन कुमार ने पिछले महीने महपुरा में अपनी नियुक्ति को लेकर पक्ष रखा था। उन्होंने दावा किया था कि उनकी नियुक्ति 1889 के ऐतिहासिक वसीयतनामा और वंश परंपरा के आधार पर हुई है। उन्होंने विरोधियों के आरोपों को खारिज करते हुए अपने परिवार के 135 साल पुराने खानदानी अधिकार की बात कही थी। वहीं, कुछ स्थानीय ग्रामीणों और पूर्व कमेटी सदस्यों ने मंदिर प्रबंधन, दान पेटी की राशि और बैरियर के नाम पर कथित अवैध वसूली को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने नई कमेटी गठित करने की मांग की थी। इसी को लेकर विवाद चल रहा था। गोलीबारी का आरोप, ग्रामीणों ने जताया विरोध अब इसी विवाद के बीच गोलीबारी की घटना हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि निरंजन कुमार ने अपने गुर्गों को एक गाड़ी से बुलाकर गोलीबारी करवाई। घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया और वे मंदिर परिसर में पहुंचकर विरोध करने लगे। विरोध के दौरान एक गाड़ी में आग लगा दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल मंदिर परिसर में पुलिस बल कैंप कर रहा है। सहरसा के प्रसिद्ध संत बाबा कारू खिरहरी धाम से जुड़े न्यासधारी (ट्रस्टी) नियुक्ति विवाद के बीच गोलीबारी की घटना सामने आई है। घटना से नाराज ग्रामीण एकजुट होकर बाबा कारू खिरहरी मंदिर परिसर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने एक गाड़ी में आग लगा दी। गाड़ी धू-धूकर जल गई। घटना के बाद पुलिस मंदिर परिसर में कैंप कर रही है। सदर एसडीपीओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है। पुलिस गोलीबारी और गाड़ी में आग लगाए जाने की घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। न्यासधारी नियुक्ति को लेकर पहले से चल रहा विवाद बाबा कारू खिरहरी धाम के वर्तमान न्यासधारी नीरज कुमार उर्फ निरंजन कुमार ने पिछले महीने महपुरा में अपनी नियुक्ति को लेकर पक्ष रखा था। उन्होंने दावा किया था कि उनकी नियुक्ति 1889 के ऐतिहासिक वसीयतनामा और वंश परंपरा के आधार पर हुई है। उन्होंने विरोधियों के आरोपों को खारिज करते हुए अपने परिवार के 135 साल पुराने खानदानी अधिकार की बात कही थी। वहीं, कुछ स्थानीय ग्रामीणों और पूर्व कमेटी सदस्यों ने मंदिर प्रबंधन, दान पेटी की राशि और बैरियर के नाम पर कथित अवैध वसूली को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने नई कमेटी गठित करने की मांग की थी। इसी को लेकर विवाद चल रहा था। गोलीबारी का आरोप, ग्रामीणों ने जताया विरोध अब इसी विवाद के बीच गोलीबारी की घटना हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि निरंजन कुमार ने अपने गुर्गों को एक गाड़ी से बुलाकर गोलीबारी करवाई। घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया और वे मंदिर परिसर में पहुंचकर विरोध करने लगे। विरोध के दौरान एक गाड़ी में आग लगा दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल मंदिर परिसर में पुलिस बल कैंप कर रहा है।

