तेजस्वी बोले, सीएम का भाषण सड़क छाप गुंडे जैसा:नेता प्रतिपक्ष ने कहा- जमुई में छेड़खानी हुई, उसका फोटो सार्वजनिक कर दिया; कितने ज्ञानी हैं मुख्यमंत्री

तेजस्वी बोले, सीएम का भाषण सड़क छाप गुंडे जैसा:नेता प्रतिपक्ष ने कहा- जमुई में छेड़खानी हुई, उसका फोटो सार्वजनिक कर दिया; कितने ज्ञानी हैं मुख्यमंत्री

औरंगाबाद में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि इतना वीडियो वायरल हो रहा है। बहनें सुरक्षित नहीं है। बच्चियों के साथ गैंगरेप हो रहा है। जिस बच्ची के साथ जमुई में छेड़खानी हुई, उसका सीएम सम्राट ने फोटो सार्वजनिक कर दिया, कितना ज्ञानी मुख्यमंत्री हैं। वे सीएम तो बन गए, पर सिर्फ बड़े-बड़े भाषण देते हैं। भाषण भी ऐसा कि कोई सड़क छाप गुंडा बोल रहा हो। सीएम ने कहा था जब तक नीतीश को हटा नहीं देंगे पगड़ी नहीं हटाएंगे। वे कितने जुबान के सच्चे हैं देख लीजिए। डिप्टी सीएम बन गए और अपनी पगड़ी उतार दी। कोई लाज नहीं है। जब से सरकार बनी है, एक काम नहीं किया। ये बातें तेजस्वी ने शहर के गांधी मैदान में आयोजित राजद की जनसभा में लोगों को संबोधित करते हुए कही। ‘लोग बाढ़ से परेशान थे, पीएम जन्मदिन मना रहे थे’ तेजस्वी ने कहा कि बिहार में लोग एक तरफ बाढ़-सूखे से परेशान थे। कई भूखे सो रहे थे। दूसरी तरफ पीएम नरेंद्र मोदी दीये जलवा रहे थे। जन्मदिन मना रहे थे। बिहार के साथ सौतेला व्यवहार किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव के समय बिहार आते हैं, फिर 4 साल 11 महीने भूल जाते हैं। चुनाव प्रक्रिया को लेकर देशभर में सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि एसआईआर के माध्यम से बिहार में बड़ी संख्या में लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए। बेरोजगारी, पेपर लीक, भ्रष्टाचार और घूसखोरी के मुद्दे पर तेजस्वी ने सरकार को घेरा और कहा कि आने वाला समय बिहार में राजद का होगा। पूर्व विधायक ने राजद की सदस्यता ली जनसभा में पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने सैकड़ों समर्थकों के साथ राजद की सदस्यता ली। उनके साथ समर्थक भी राजद में शामिल हुए। तेजस्वी ने पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह का राजद में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अशोक सिंह के पार्टी में आने से संगठन को सींचने और मजबूत करने में मदद मिलेगी। वहीं, अशोक सिंह ने कहा कि राजद में शामिल होकर उन्होंने अपने पैतृक घर में वापसी की है। उन्होंने बताया कि उनके पिता रामाधार सिंह गुरुआ विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव जीतकर लालू प्रसाद के साथ सरकार बनाने में सहयोग कर चुके हैं। राजद में शामिल होने के बाद कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा है।
‘अब राजद छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे’ अशोक सिंह ने कहा कि अब मैं राजद छोड़कर कहीं नहीं जाऊंगा। राजद में ही जियेंगे और राजद में ही अंतिम सांस लेंगे। जब तक जान है, तब तक तेजस्वी यादव के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि राजद में शामिल होने से जिन लोगों को परेशानी हो रही है, उनकी परेशानी और बढ़ेगी। अशोक सिंह ने अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि रफीगंज विधानसभा क्षेत्र में नीतीश कुमार ने 2 बार जो भरोसा दिया, उसे पूरा किया, लेकिन टिकट देने और चुनाव लड़ाने के समय धोखा मिला। राजद में पहले से गाय और भैंस का दूध था, अब वह जोरन लेकर आए हैं, जिससे बेहतर दही जमेगा। राजद को बिहार में अब मजबूत करने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे। बिहार में राजद को कई राजपूत नेताओं का साथ मिला, लेकिन उनमें से कई नेता चुनाव जीतने के बाद पार्टी छोड़कर चले गए। ‘तेजस्वी के सीएम बनने में सबसे बड़ी बाधा थे नीतीश’ अशोक सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने में सबसे बड़ी बाधा नीतीश कुमार ही थे। अब बिहार में नीतीश कुमार का चेहरा पहले जैसा नहीं रहा है। जब-जब नीतीश कुमार लालू प्रसाद के दरवाजे पर गए, तब-तब लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने उनका हाथ थामा, लेकिन सरकार बनने के बाद उन्होंने पलटकर धोखा दिया। अशोक सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव के उपमुख्यमंत्री रहते 17 महीने में 5 लाख रोजगार देने का काम किया गया। आज नीतीश कुमार की राजनीतिक स्थिति देखकर दुख होता है। सभा में पूर्व मंत्री व बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत, गुरुआ विधायक अजय दांगी, डॉ. निर्मल कुशवाहा, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, उदय उज्ज्वल, अनिल टाइगर, शंकर यादवेंदू, अनिल मेहता, सुनील कुमार वर्मा, वीर अभिमन्यु यादव, ओंकार प्रसाद, चंदन कुमार, रमेश यादव, शंभु यादव सहित कई नेता मौजूद रहे। औरंगाबाद में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि इतना वीडियो वायरल हो रहा है। बहनें सुरक्षित नहीं है। बच्चियों के साथ गैंगरेप हो रहा है। जिस बच्ची के साथ जमुई में छेड़खानी हुई, उसका सीएम सम्राट ने फोटो सार्वजनिक कर दिया, कितना ज्ञानी मुख्यमंत्री हैं। वे सीएम तो बन गए, पर सिर्फ बड़े-बड़े भाषण देते हैं। भाषण भी ऐसा कि कोई सड़क छाप गुंडा बोल रहा हो। सीएम ने कहा था जब तक नीतीश को हटा नहीं देंगे पगड़ी नहीं हटाएंगे। वे कितने जुबान के सच्चे हैं देख लीजिए। डिप्टी सीएम बन गए और अपनी पगड़ी उतार दी। कोई लाज नहीं है। जब से सरकार बनी है, एक काम नहीं किया। ये बातें तेजस्वी ने शहर के गांधी मैदान में आयोजित राजद की जनसभा में लोगों को संबोधित करते हुए कही। ‘लोग बाढ़ से परेशान थे, पीएम जन्मदिन मना रहे थे’ तेजस्वी ने कहा कि बिहार में लोग एक तरफ बाढ़-सूखे से परेशान थे। कई भूखे सो रहे थे। दूसरी तरफ पीएम नरेंद्र मोदी दीये जलवा रहे थे। जन्मदिन मना रहे थे। बिहार के साथ सौतेला व्यवहार किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव के समय बिहार आते हैं, फिर 4 साल 11 महीने भूल जाते हैं। चुनाव प्रक्रिया को लेकर देशभर में सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि एसआईआर के माध्यम से बिहार में बड़ी संख्या में लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए। बेरोजगारी, पेपर लीक, भ्रष्टाचार और घूसखोरी के मुद्दे पर तेजस्वी ने सरकार को घेरा और कहा कि आने वाला समय बिहार में राजद का होगा। पूर्व विधायक ने राजद की सदस्यता ली जनसभा में पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने सैकड़ों समर्थकों के साथ राजद की सदस्यता ली। उनके साथ समर्थक भी राजद में शामिल हुए। तेजस्वी ने पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह का राजद में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अशोक सिंह के पार्टी में आने से संगठन को सींचने और मजबूत करने में मदद मिलेगी। वहीं, अशोक सिंह ने कहा कि राजद में शामिल होकर उन्होंने अपने पैतृक घर में वापसी की है। उन्होंने बताया कि उनके पिता रामाधार सिंह गुरुआ विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव जीतकर लालू प्रसाद के साथ सरकार बनाने में सहयोग कर चुके हैं। राजद में शामिल होने के बाद कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा है।
‘अब राजद छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे’ अशोक सिंह ने कहा कि अब मैं राजद छोड़कर कहीं नहीं जाऊंगा। राजद में ही जियेंगे और राजद में ही अंतिम सांस लेंगे। जब तक जान है, तब तक तेजस्वी यादव के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि राजद में शामिल होने से जिन लोगों को परेशानी हो रही है, उनकी परेशानी और बढ़ेगी। अशोक सिंह ने अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि रफीगंज विधानसभा क्षेत्र में नीतीश कुमार ने 2 बार जो भरोसा दिया, उसे पूरा किया, लेकिन टिकट देने और चुनाव लड़ाने के समय धोखा मिला। राजद में पहले से गाय और भैंस का दूध था, अब वह जोरन लेकर आए हैं, जिससे बेहतर दही जमेगा। राजद को बिहार में अब मजबूत करने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे। बिहार में राजद को कई राजपूत नेताओं का साथ मिला, लेकिन उनमें से कई नेता चुनाव जीतने के बाद पार्टी छोड़कर चले गए। ‘तेजस्वी के सीएम बनने में सबसे बड़ी बाधा थे नीतीश’ अशोक सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने में सबसे बड़ी बाधा नीतीश कुमार ही थे। अब बिहार में नीतीश कुमार का चेहरा पहले जैसा नहीं रहा है। जब-जब नीतीश कुमार लालू प्रसाद के दरवाजे पर गए, तब-तब लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने उनका हाथ थामा, लेकिन सरकार बनने के बाद उन्होंने पलटकर धोखा दिया। अशोक सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव के उपमुख्यमंत्री रहते 17 महीने में 5 लाख रोजगार देने का काम किया गया। आज नीतीश कुमार की राजनीतिक स्थिति देखकर दुख होता है। सभा में पूर्व मंत्री व बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत, गुरुआ विधायक अजय दांगी, डॉ. निर्मल कुशवाहा, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, उदय उज्ज्वल, अनिल टाइगर, शंकर यादवेंदू, अनिल मेहता, सुनील कुमार वर्मा, वीर अभिमन्यु यादव, ओंकार प्रसाद, चंदन कुमार, रमेश यादव, शंभु यादव सहित कई नेता मौजूद रहे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *