किसान नेता बोले-‘डेयरी-मक्का उद्योग से रुकेगा पलायन’:खगड़िया में कृषि आधारित उद्योग लगाने की मांग, 8 अक्टूबर की महापंचायत

किसान नेता बोले-‘डेयरी-मक्का उद्योग से रुकेगा पलायन’:खगड़िया में कृषि आधारित उद्योग लगाने की मांग, 8 अक्टूबर की महापंचायत

खगड़िया के मानसी प्रखंड के अमनी में रविवार को किसानों की सभा में जिले में कृषि आधारित उद्योग स्थापित करने की मांग उठी। बिहार किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह टुडू ने कहा कि खगड़िया में दूध और मक्का का उत्पादन पर्याप्त होने के बावजूद इनसे जुड़े उद्योग नहीं हैं। इससे किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है और रोजगार के अवसर भी सीमित हैं। दूध में अधिक फैट, फिर भी डेयरी उद्योग नहीं टुडू ने कहा कि जिले के दूध में सबसे अधिक फैट होने के बावजूद यहां डेयरी आधारित फैक्ट्री नहीं है। इसी तरह मक्का उत्पादन में भी क्षेत्र की स्थिति मजबूत है, लेकिन मक्का आधारित उद्योग स्थापित नहीं होने से किसानों को उचित कीमत नहीं मिल पा रही है। फार्मर आईडी में जमीन की सीमा पर सवाल किसान नेता ने फार्मर आईडी को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी किसान की फार्मर आईडी दो कट्ठा जमीन के आधार पर बनी है, तो कथित तौर पर उसे दो कट्ठा के हिसाब से ही उर्वरक मिलने की स्थिति बन रही है, जबकि वह दो बीघा में खेती कर रहा हो। उन्होंने सवाल किया कि किसानों की इस समस्या को सदन में कौन उठाएगा। किसान सम्मान योजना के लाभुक घटने का दावा टुडू ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का जिक्र करते हुए दावा किया कि फार्मर आईडी बनने के बाद योजना के लाभुक किसानों की संख्या में 45 प्रतिशत की कमी आई है। उन्होंने इस व्यवस्था की समीक्षा कर किसानों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की। उद्योग लगने से रोजगार और पलायन पर असर उन्होंने कहा कि कृषि आधारित उद्योग स्थापित होने से किसानों को स्थानीय स्तर पर बाजार मिलेगा और रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इससे जिले से होने वाले किसानों और मजदूरों के पलायन को भी रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधियों की ओर से वादे किए जाने के बावजूद इस दिशा में अपेक्षित पहल नहीं हुई। 8 अक्टूबर को किसान महापंचायत टुडू ने किसानों से 8 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे रनखेत मैदान, दक्षिणी मारर में आयोजित किसान महापंचायत में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की। सभा की अध्यक्षता विजय कांत और संचालन मुनि लाल प्रसाद सिंह ने किया। कार्यक्रम में सूर्य नारायण वर्मा, अनिल कुमार यादव, पंकज चौधरी, गणेश सिंह, दुर्बल सदा समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया। खगड़िया के मानसी प्रखंड के अमनी में रविवार को किसानों की सभा में जिले में कृषि आधारित उद्योग स्थापित करने की मांग उठी। बिहार किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह टुडू ने कहा कि खगड़िया में दूध और मक्का का उत्पादन पर्याप्त होने के बावजूद इनसे जुड़े उद्योग नहीं हैं। इससे किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है और रोजगार के अवसर भी सीमित हैं। दूध में अधिक फैट, फिर भी डेयरी उद्योग नहीं टुडू ने कहा कि जिले के दूध में सबसे अधिक फैट होने के बावजूद यहां डेयरी आधारित फैक्ट्री नहीं है। इसी तरह मक्का उत्पादन में भी क्षेत्र की स्थिति मजबूत है, लेकिन मक्का आधारित उद्योग स्थापित नहीं होने से किसानों को उचित कीमत नहीं मिल पा रही है। फार्मर आईडी में जमीन की सीमा पर सवाल किसान नेता ने फार्मर आईडी को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी किसान की फार्मर आईडी दो कट्ठा जमीन के आधार पर बनी है, तो कथित तौर पर उसे दो कट्ठा के हिसाब से ही उर्वरक मिलने की स्थिति बन रही है, जबकि वह दो बीघा में खेती कर रहा हो। उन्होंने सवाल किया कि किसानों की इस समस्या को सदन में कौन उठाएगा। किसान सम्मान योजना के लाभुक घटने का दावा टुडू ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का जिक्र करते हुए दावा किया कि फार्मर आईडी बनने के बाद योजना के लाभुक किसानों की संख्या में 45 प्रतिशत की कमी आई है। उन्होंने इस व्यवस्था की समीक्षा कर किसानों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की। उद्योग लगने से रोजगार और पलायन पर असर उन्होंने कहा कि कृषि आधारित उद्योग स्थापित होने से किसानों को स्थानीय स्तर पर बाजार मिलेगा और रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इससे जिले से होने वाले किसानों और मजदूरों के पलायन को भी रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधियों की ओर से वादे किए जाने के बावजूद इस दिशा में अपेक्षित पहल नहीं हुई। 8 अक्टूबर को किसान महापंचायत टुडू ने किसानों से 8 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे रनखेत मैदान, दक्षिणी मारर में आयोजित किसान महापंचायत में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की। सभा की अध्यक्षता विजय कांत और संचालन मुनि लाल प्रसाद सिंह ने किया। कार्यक्रम में सूर्य नारायण वर्मा, अनिल कुमार यादव, पंकज चौधरी, गणेश सिंह, दुर्बल सदा समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *