प्रतापगढ़ में दीन दयाल स्पर्श योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में विभिन्न विद्यालयों के 39 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में डाक टिकट संग्रह के प्रति रुचि विकसित करना था। योजना के तहत कक्षा छह से नौ तक के 52 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 39 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई। इसमें वीएस मेमोरियल इंटर कॉलेज, सेंट जोसेफ कॉलेज, संस्कार पब्लिक इंटर कॉलेज लालगंज, चिल्ड्रेन पैराडाइज स्कूल और संस्कार ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में निरीक्षक डाकघर केंद्रीय प्रतापगढ़ हर्ष शर्मा, परिवाद निरीक्षक शैलेन्द्र पांडेय और डिप्टी पोस्टमास्टर मनोज पाण्डेय मौजूद रहे। डाक विभाग के अनुसार प्रदेशस्तरीय परीक्षा परिणाम के आधार पर चयनित विद्यार्थियों को 6,000 रुपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी।

