व्हाट्सएप पर अनजान फाइल मिले तो न खोलें:गलती से खुल जाए तो तुरंत नेट बंद करें; भोपाल पुलिस ने बताया बचने का तरीका

व्हाट्सएप पर अनजान फाइल मिले तो न खोलें:गलती से खुल जाए तो तुरंत नेट बंद करें; भोपाल पुलिस ने बताया बचने का तरीका

भोपाल में व्हाट्सएप पर इनवॉइस, जरूरी डॉक्यूमेंट या ‘व्यू डिटेल्स’ के नाम से आने वाली संदिग्ध ZIP, EXE, DLL या APK फाइल को खोलना भारी पड़ सकता है। साइबर अपराधी इन फाइलों में मालवेयर छिपाकर मोबाइल-कंप्यूटर सिस्टम, निजी डेटा और व्हाट्सएप वेब को निशाना बना सकते हैं। पुलिस कमिश्नरेट भोपाल ने साइबर ठगी से बचने के लिए एडवाइजरी जारी कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। सिस्टम पर कब्जे की कोशिश पुलिस के मुताबिक, साइबर ठग भरोसा पैदा करने के लिए इनवॉइस, जरूरी दस्तावेज या किसी लिंक की जानकारी के नाम पर ZIP फाइल भेजते हैं। इसके अंदर EXE, DLL या अन्य हानिकारक फाइल छिपी हो सकती है। फाइल को चलाते ही साइबर अपराधी सिस्टम या ब्राउजर पर अनधिकृत नियंत्रण हासिल करने की कोशिश कर सकते हैं। इसके बाद पीड़ित के व्हाट्सएप अकाउंट या सिस्टम का दुरुपयोग कर उसके संपर्कों को ठगी वाले संदेश भेजे जाने का खतरा रहता है। परिचित के नंबर से आए तो भी पहले करें पुष्टि पुलिस ने सलाह दी है कि व्हाट्सएप पर आने वाली किसी भी संदिग्ध फाइल को खोलने से पहले उसका एक्सटेंशन जरूर जांचें। फाइल किसी परिचित के नंबर से आई हो, तब भी उसे खोलने से पहले संबंधित व्यक्ति से फोन पर पुष्टि करें। फाइल या लिंक केवल अधिकृत और विश्वसनीय स्रोत से ही डाउनलोड करें। व्हाट्सएप के Linked Devices की भी नियमित जांच करते रहें। रिमोट एक्सेस एप से भी रहें सावधान अनजान व्यक्ति के कहने पर किसी भी तरह का रिमोट एक्सेस एप इंस्टॉल नहीं करना चाहिए। OTP, पासवर्ड, UPI PIN और बैंक संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। अज्ञात ZIP, EXE और DLL फाइल खोलने के साथ ही जल्दबाजी में किसी लिंक या अटैचमेंट पर क्लिक करने से बचें। फाइल खुल गई तो तुरंत इंटरनेट बंद करें अगर गलती से संदिग्ध फाइल खुल गई है तो सबसे पहले डिवाइस का इंटरनेट कनेक्शन बंद करें। इसके बाद व्हाट्सएप वेब और अन्य Linked Devices से लॉगआउट करें। जरूरी ऑनलाइन खातों के पासवर्ड बदलें और पूरे सिस्टम का एंटीवायरस स्कैन कराएं। आर्थिक ठगी की आशंका होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *